Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IPL 2023 की नीलामी में अनसोल्ड रहा था यह धाकड़ बल्लेबाज, PSL में बरसा रहा चौके-छक्के

Martin Guptill Remained Unsold Batting Brilliantly In Pakistan Super League

IPL 2023: 31 मार्च से आईपीएल (IPL 2023) की शुरुआत होने जा रही है। लेकिन आईपीएल के ऑक्शन में न्यूजीलैंड का एक धाकड़ बल्लेबाज अनसोल्ड रहा था, जो अब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) में चौके-छक्कों की बरसात कर रहा है। कल के मैच में भी इस बल्लेबाज ने शानदार बल्लेबाजी की।

मार्टिन गप्टिल IPL में रहे थे अनसोल्ड

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हम न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptill) की कर रहे हैं, जिन्हें इस साल के आईपीएल में हुए ऑक्शन में कोई खरीददार नहीं मिला था। लेकिन पीएसएल में उनका बल्ला जमकर धमाल मचा रहा है। पाकिस्तान सुपर लीग में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम से इस सीजन में खेल रहे कीवी खिलाड़ी मार्टिन गप्टिल ने अब तक अब तक 272 रन बनाए हैं।

8 गेंदों में बनाए 21 रन

कल पेशावर जाल्मी और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेले गए मुकाबले में मार्टिन गप्टिल ने 8 गेंदों में 21 रनों की शानदार ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 शानदार चौके और 1 जबरदस्त छक्का लगाया। इसके पहले कराची किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में भी गप्टिल ने सिर्फ 56 गेंदों में 86 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली थी।

IPL में नहीं मिला था खरीददार

खास बात यह है कि मार्टिन गप्टिल को मिनी ऑक्शन के दौरान किसी ने नहीं खरीदा था, लेकिन अब उनके फार्म को देखकर सभी टीमें अपने फैसले पर एक बार जरूर विचार कर रही होंगी, क्योंकि गप्टिल जिस फॉर्म में हैं, उससे वह आईपीएल में भी धमाल मचा सकते थे।

1 शतक भी लगाया

पाकिस्तान सुपर लीग के इस सीजन में मार्टिन गप्टिल ने अब तक 8 पारियों में 45 के औसत से कुल 272 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतकीय और 1 अर्धशतकीय पारी भी शामिल है। मार्टिन गप्टिल के बल्ले से अब तक 29 चौके और 10 छक्के भी लगे हैं। गप्टिल की बल्लेबाजी से दर्शकों का जमकर मनोरंजन हो रहा है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now