Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

इस बार कितने गहरे पानी में है Mumbai Indians?

New Project298

IPL 2023: पूरे विश्व में चर्चित भारत की टी20 लीग यानी ‘इंडियन प्रीमियर लीग 2023’ का आगाज 31 मार्च से हो रहा है। इस लीग में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिनमें मुंबई इंडियंस भी शामिल है। अगले सीजन में भी आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस की कमान टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा के हाथों में होगी। इस आर्टिकल में हम आपके लिए मुंबई इंडियंस टीम की ताकत और कमजोरी के बारे में बता रहे हैं। साथ ही मुंबई टीम के सामने मौजूद समस्याओं के बारे में भी चर्चा करेंगे।

मुंबई इंडियंस का पिछला सीजन बेहद खराब गया था

भले ही मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है, लेकिन पिछला सीजन इस टीम के लिए बेहद खराब निकला था। पिछली बार मुंबई अंक तालिका में सबसे नीचे थे। 14 में से मुंबई ने 10 मैच हारे थे। यही वजह है कि अगले सीजन यानी आईपीएल 2023 के लिए इस फ्रेंचाइजी ने एक मजबूत टीम बनाई है। अगर इतिहास के पन्ने पलटें तो मुंबई ने सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है।

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की ताकत

मुंबई के पास इस बार आक्रामक बैटिंग लाइनअप है। ईशान किशन, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव। यह तीनों खिलाड़ी अकेले के दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं। कैमरून ग्रीन के आने से मुंबई को मिडिल ऑर्डर में मजबूती मिली है। खास बात ये है कि टीम में क्वालिटी घरेलू प्लेयर्स की भी भरमार है।

इसे भी पढ़ें:  गिल के बाद सिराज का तूफान, खतरनाक बाउंसर पर कॉनवे को दे दिया बड़ा झटका, देखें वीडियो

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की वीकनेस

अगर मुंबई इंडियंस की वीकनेस की बात करें तो मिडिल ऑर्डर बैटर्स में अनुभव की कमी दिखती है। इस टीम के पास पीयूष चावला को छोड़कर कोई अनुभवि स्पिनर्स नहीं है। जबकि तेज गेंदबाजी चिंता का विषय बनी हुई है। अकेला जोफ्रा ऑर्चर को छोड़ दें तो मुंबई के पास जेसन बेहरनडॉर्फ, आकाश मेधवाल बचते हैं, जिनके पास अनुभव की कमी है।

मुंबई के सामने खड़ी हुई ये बड़ी समस्या

रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट के सबसे सफल कप्तान हैं, जिन्होंने साल 2013 में इस टीम की कमान संभाली थी। वह तब से लेकर अब तक 5 बार मुंबई को चैंपियन बना चुके हैं। अब रोहित शर्मा छठवीं बार अपनी इस टीम को विनर बनाने की पूरी कोशिश में होंगे, लेकिन इस सीजन उनके सामने 2 बड़ी समस्याएं खड़ी हो गई हैं। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और चोट के चलते जाय रिचर्डसन चोटिल हैं, आईपीएल तक उनका फिट होना मुश्किल दिख रहा है। इन दोनों मैच विनर खिलाड़ियों का इस सीजन से बाहर होने टीम को लिए बेशक बड़ा झटका होगा।

इसे भी पढ़ें:  मैच विनर प्लेयर ने हार्दिक पांड्या को दिया झटका, नहीं खेल पाएगा शुरुआती मैच

आईपीएल 2033 के लिए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

सलामी बल्लेबाज– रोहित शर्मा, ईशान किशन

मिडिल ऑर्डर– डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा

विकेट कीपर, विष्णु विनोद, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स

ऑलराउंडर- अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, शम्स मुलानी, कैमरून ग्रीन, नेहल वाधेरा, ऋतिक शौकीन, अर्शद खान, डुआन यानसेन

स्पिनर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, राघव गोयल

पेसर– जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर, जाय रिचर्डसन, जेसन बेहरनडॉर्फ, आकाश मेधवाल

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस टीम की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, ऋतिक शौकीन, कुमार कार्तिकेय, जोफ्रा आर्चर और डुआन यानसेन।

इसे भी पढ़ें:  शार्दुल 'ठाकुर' के हाथों की जान, 2 गेंदों में चटका डाले 2 विकेट, नाच उठे विराट कोहली, देखें वीडियो

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now