Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

निरहुआ के साथ मनोज ने की होली की मस्ती

Bhojpuri Stars Holi Celebration: बीते कुछ दिनों से पूरे देश में होली की धूम है। एक के बाद एक करके सभी अपने होली की मस्ती के फोटोज और वीडियो को शेयर करने में लगे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आम से लेकर खास तक हर कोई अपने होली के फोटोज को शेयर कर रहा है। इस बीच अब भोजपुरी नगरी से भी होली की मस्ती के फोटोज और वीडियो सामने आ रहे हैं।

और पढ़िए –

सोशल मीडिया पर होली के फोटोज की बाढ़

सोशल मीडिया पर मानों होली के फोटोज की बाढ़-सी आ गई हैं। इस बीच सभी अपने चाहने वाले सितारों के होली के फोटोज और वीडियो देखने के लिए बैचेन हैं और जैसे ही पोस्ट आता है, लोग वैसे ही उस पर प्यार लुटा रहे हैं। इस बीच अब भोजपुरी जगत और राजनीति की दुनिया के दो बड़े चेहरों की होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आ गए है, जिसमें वो मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

 

और पढ़िए –

मनोज तिवारी ने शेयर किए फोटोज

सोशल मीडिया पर (Mnaoj Tiwari) और निरहुआ (Nirahua) की होली पार्टी के फोटोज और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। अपने इंस्टाग्राम पर मनोज तिवारी ने कई वीडियोज साझा किए है, जिसमें वो होली की मस्ती करते दिख रहे हैं। इस होली सेलिब्रेशन में उनके चाहने वाले भी शामिल थे।

निरहुआ के साथ मनोज ने की होली की मस्ती

मनोज ने जो फोटोज शेयर किए हैं, उसमें वो निरहुआ के साथ स्टेज पर मजेदार गानों का लुफ्त उठा रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो में देखा जा सकता है कि मनोज तिवारी ने वहां खड़ी भीड़ के साथ भी वीडियो बनाया है और कैप्शन में लिखा है आज होली मुंबई की…

फोटोज हो रहे वायरल

इतना ही नहीं बल्कि मनोज तिवारी ने अपनी बेटी के साथ भी फोटो शेयर की है। साथ ही इस फोटो में निरहुआ भी प्यारी सी स्माइल देते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस फोटो को लोगों ने खूब प्यार दिया है, साथ ही ये फोटो अब वायरल हो रहे हैं। इसके साथ ही होली पार्टी में मनोज तिवारी को गाना गाते हुए भी देखा जा सकता है।

और पढ़िए –

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now