Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जो बाबर आजम न कर सके, वो फखर जमां ने कर दिखाया

PSL 2023 Fakhar Zaman

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। इस दौरान दिलचस्प नजारे सामने आ रहे हैं। गुरुवार को लाहौर कलंदर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेले गए मैच में कलंदर्स की ओर से ओपनिंग करने उतरे फखर जमां ने ऐसी विस्फोटक पारी खेली कि क्रिकेट के गलियारों में हाहाकार मच गया।

ताबड़तोड़ बैटिंग का दिखाया नजारा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फखर ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए शानदार सेंचुरी ठोक डाली। उन्होंने 57 गेंदों में 8 चौके-8 छक्के कूट 201 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से कुल 115 रन जड़ दिए। फखर जमां के आगे इस्लामाद यूनाइटेड के गेंदबाजों के पसीने छूट गए, लेकिन वे टस से मस नहीं हुए। इसी के साथ फखर ने पीएसएल में अपना दूसरा और टी-20 क्रिकेट में तीसरा शतक ठोक डाला।

दो शतक जमाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने

फखर इसके साथ ही पीएसएल में दो शतक जमाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। खास बात यह है कि बाबर आजम ने पीएसएल में अब तक एक ही शतक जमाया है। इस मामले में फखर उनसे एक कदम आगे निकल गए। वैसे पीएसएल में सबसे ज्यादा सेंचुरी का रिकॉर्ड कामरान अकमल के नाम दर्ज है।

कामरान अकमल ने जड़ी हैं तीन सेंचुरी 

कामरान ने पीएसएल में तीन सेंचुरी जड़ी हैं। वहीं 2016 में पहला शतक जड़ने वाले शारजील खान दो शतक जड़कर दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर अब फखर जमां का नाम शामिल हो गया है। पीएसएल में अब तक 18 बार सेंचुरी ठोकी गई हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में जमां के ओपनिंग पार्टनर मोहम्मद रिजवान के नाम एक शतक दर्ज है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now