Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

क्या कपिल शर्मा के शो में जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इनवाइट करने पर क्या बोले पीएम? जानें

Kapil Sharma PM Modi

नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ‘ज्विगाटो’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान वे अपने इंटरव्यू में कई खुलासे कर रहे हैं। हाल ही में कपिल शर्मा ने आज तक के कार्यक्रम सीधी बात में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शो के लिए बुलाया था। कपिल ने कहा- मैं जब पर्सनली प्राइम मिनिस्टर साहब से मिला तो उन्हें शो में इनवाइट किया। मैंने उनसे कहा कि हमारे शो में आइए। उन्होंने मुझे मना भी नहीं किया। उन्होंने कुछ ऐसा कहा- ‘अभी मेरे विरोधी बहुत कॉमेडी कर रहे हैं, आएंगे कभी।’ हालांकि उन्होंने मना नहीं किया, वह कभी आएंगे तो यह हमारा सौभाग्य है। कपिल ने कहा कि हम चाहते हैं कि लोग उनके लाइटर साइड को भी देखें।

फिल्म म्यूजियम के उद्घाटन में हुई मुलाकात

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कपिल का शो आज टीवी के सबसे बड़े शो में से एक बन चुका है। ‘द कपिल शर्मा शो’ में मनोरंजन, खेल जगत की हस्तियों समेत मशहूर शेफ, टीवी एक्टर्स सहित अन्य क्षेत्रों की जाने-माने लोग नजर आते हैं। कपिल ने बताया कि पीएम मोदी मुंबई में फिल्म म्यूजियम के उद्घाटन में पहुंचे थे। उस समय उन्होंने कई अच्छे जोक्स मारे। कपिल ने कहा कि हम चाहते हैं कि उनका यह साइड पूरा देश देखे।

आत्महत्या के विचार आते थे

कपिल ने शर्मा ने इस दौरान एक और खुलासा किया। उन्होंने कहा कि करियर में एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें आत्महत्या के विचार आते थे। उन्होंने बताया कि जिंदगी का ऐसा फेज सभी के साथ ऐसा होता होगा, लेकिन उसमें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। ऐसे समय में लोगों को यह ऐसा सोचना चाहिए कि ये वक्त भी बीत जाएगा।

कपिल ने कहा कि जब आप मशहूर हो जाते हैं, लेकिन घर पर आकर खुद को अकेला पाते हैं तो कई बार डिप्रेशन और एंजाइटी जैसी चीजें भी हो जाती हैं। आप मशूहर होने के बाद आम जिंदगी जी नहीं सकते। दो कमरों के फ्लैट में रहते हुए कई चीजें फिर दिमाग में चलने लगती हैं। हालांकि इस टाइम से उन्होंने बहुत कुछ सीखा भी है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now