Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पार्टी में शामिल हुआ था दाऊद इब्राहिम का बेटा

Satish Kaushik Death 3

Satish Kaushik Death: एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक की मौत के बाद हर दिन नए-नए मोड़ आ रहे हैं। दिल्ली में हो रही होली पार्टी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी थी। सतीश कोशिक के दोस्त विकास मालू संदेह के घेरे में हैं। विकास मालू की पार्टी में शामिल होने सतीश कौशिक गए दिल्ली आए थे। इस बीच विकास मालू की पत्नी बड़ा दावा किया है।

विकास मालू की पत्नी ने किया बड़ा दावा

विकास मालू की पत्नी ने दिल्ली पुलिस को चिट्ठी लिखकर अपने पति पर आरोप लगाया है। शिकायत में महिला ने दावा किया है कि 23 अगस्त 2022  को उनके बिजनैसमैन पति विकास मालू ने दुबई में एक पार्टी की थी। इस पार्टी में एक्टर सतीश कौशिक भी मौजूद थे। पार्टी के बाद विकास ने मुझे बताया कि पार्टी में दाऊद इब्राहिम का बेटा भी शामिल हुआ था। दावा है कि इस पार्टी से पहले सतीश कौशिक और विकास मालू के बीच पैसों को लेकर बहस हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  आ गया इंडिया का त्योहार, पहले मैच में भिड़ेगी धोनी और हार्दिक की टीम

15 करोड़ को लेकर झगड़ा?

शिकायत के मुताबिक विकास और सतीश कौशिक के बीच 15 करोड़ को लेकर झगड़ा था। सतीश कौशिक की मौत के मामले में विकास मालू की दूसरी पत्नी के आरोपों से नया मोड़ आ गया है। विकास मालू की पत्नी के लगाए गए आरोपों को लेकर दिल्ली पुलिस जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  IND vs AUS: आते ही वापस लौट गए Renshaw, जडेजा ने दिन में दिखा दिए तारे, देखें video

बता दें कि विकास मालू की पत्नी ने उनपर रेप का आरोप भी लगाया था। इस केस के बाद से वह दुबई में ही रहता है। वहीं अपने खिलाफ लगे आरोपों को लेकर विकास मालू ने इंस्टाग्राम पर सफाई दी है। विकास मालू ने लिखा है, सतीशजी 30 साल से मेरे परिवार का हिस्सा थे और दुनिया को मेरा नाम गलत तरीके से पेश करने में एक मिनट नहीं लगा।

Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now