Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बीमारी में खेल रहे थे विराट कोहली…, पत्नी अनुष्का शर्मा ने इंस्टा स्टोरी लगा किया सलाम

Virat Anushka

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के चौथे टेस्ट में विराट कोहली ने कमाल की पारी खेली। मैच के चौथे दिन विराट कोहली ने अपनी क्लास दिखाई और कंगारू गेंदबाजों को छका कर रख दिया। पूरी पारी के दौराना विराट कोहली कंट्रोल में दिखे। उनकी इस मैराथन पारी की हर कोई तारीफ कर रहा है। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टा पर स्टोरी लगाकर रिएक्ट किया है।

अनुष्का शर्मा ने लगाई इंस्टा स्टोरी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अनुष्का शर्मा ने अपने स्टोरी में विराट का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है। इस संयम के साथ बीमारी में खेलते रहना है मुझे हमेशा प्रेरित करता है। यानी की विराट कोहली खेते वक्त बीमार थे। हालांकि कोहली ने तीसरे दिन बल्लेबाजी के लिए आने के बाद बीमारी का कोई संकेत नहीं दिखाया।

anushka sharma reacts on virat century

विराट कोहली शानदार शतक को दोहरे शतक में तब्दील करने से महज 14 रनों से चूक गए। कोहली अहमदाबाद टेस्ट में 186 रनों की पारी खेली। विराट ने 1205 दिन, 23 मैच और 41 पारियों के बाद इस फॉर्मेट में शतक जमाया। विराट की 186 रनों की मैराथन पारी के दम पर भारत ने अपनी पहली पारी में 571/9 का स्कोर बनाया।

विराट कोहली के शतक

टेस्ट क्रिकेट में 28 शतक, 28 अर्धशतक
वनडे क्रिकेट में 46 शतक, 64 अर्धशतक
टी-20 क्रिकेट में 1 शतक, 37 अर्धशतक

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now