Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Smriti Mandhana vs मेग लैनिंग, यहां देखें लाइव

WPL 2023 RCB Vs DC

WPL 2023, RCB vs DC: मुंबई में खेले जा रहे वुमेंस प्रीमियर लीग में हर रोज कई रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा। ये मैच नवी मुंबई स्थित डी वाई पाटिल स्टेडियम में होगा। इस मैच की शुरुआत शाम को 7:30 बजे होगी और कोई भी इसे आसानी से देख सकता है।

पहली जीत दर्ज करने उतरेगी आरसीबी की टीम

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी, क्योंकि टीम ने अभी तक कुल चार मैचों में से तीन में जीत हासिल की है और सिर्फ एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स 6 अंक और +2.338 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम की बात करें तो अभी तक जीत का खाता तक नहीं खुला सका है। टीम को चार मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में वह पहली जीत दर्ज करने उतरेगी।

दिल्ली कैपिटल्स ने 60 रन से दी थी मात

वुमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली और बैंगलोर के बीच अब तक एक बार आमना-सामना हो चुका है। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए लीग के दूसरे मुकाबले में दिल्ली टीम ने बैंगलोर को 60 रनों के अंतर से शिकस्त दी थी।उस मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लेनिंग (72) और शफाली (84) के अर्धशतकों की बदौलत 223 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

DC vs RCB Live Streaming: टीवी पर कैसे देखें लाइव?

दिल्ली और बैंगलोर के बीच खेले जाने वाले इस मैच को टीवी पर स्पोर्ट्स 18 पर देखा जा सकता है।

DC vs RCB Live Streaming: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?

दिल्ली और बैंगलोर के बीच खेले जाने वाले इस मैच को मोबाइल पर जियो सिनेमा एप पर फ्री में देखा जा सकता है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now