Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बाल भिक्षावृत्ति व बाल मजदूरी के खिलाफ माँ बालासुंदरी मेला त्रिलोकपुर में विशेष अभियान

बाल भिक्षावृत्ति व बाल मजदूरी के खिलाफ माँ बालासुंदरी मेला त्रिलोकपुर में विशेष अभियान

नाहन|
जिला बाल संरक्षण इकाई सिरमौर द्वारा त्रिलोकपुर में चलने वाले माँ बालासुंदरी मेले के दौरान बाल भिक्षावृत्ति व बाल मजदूरी को रोकने के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बाल भिक्षावृत्ति व बाल मजदूरी पर रोक लगाना है, जिससे कि बच्चों के भविष्य को अंधकार में जाने से रोका जाए व बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।

इस अभियान में जिला बाल संरक्षण इकाई के साथ-साथ चाइल्ड लाइन सिरमौर के कर्मचारियों द्वारा बच्चों को परामर्श दिया गया व साथ ही दुकानदारों से अपील की गई की वे बाल मजदूरी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें।

इस मौके पर संरक्षण अधिकारी सोहन पुण्डीर ने लोगों से अपील की कि वे बच्चों को भीख ना देकर भोजन या ख़ाने-पीने की सामग्री दें। इससे बाल भिक्षावृत्ति पर रोक लगाना संभव है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी रमा रेटका ने आम जनमानस से अपील की है कि मेले के दौरान बाल मजदूरी व बाल भिक्षावृत्ति की सूचना मेले में मेला ड्यूटी मेजिस्ट्रेट के कार्यालय के सामने लगे जिला बाल संरक्षण इकाई के स्टाल पर इसकी सूचना दें। इस अभियान में चाइल्ड लाइन सिरमौर के सदस्य रामलाल व अंजना का विशेष सहयोग रहा।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now