Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांगड़ा के पंचरुखी में ट्रक के नीचे कुचले जाने से महिला की मौत

Published on: 4 April 2023
Kangra News Kullu Accident, Mandi News : नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा: बैक करते समय खाई में गिरी कार, एक की मौत एक घायल Solan news, Bilaspur news,

कांगड़ा|
कांगड़ा के जयसिंहपुर में एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई है। मिली जानकारी अनुसार हादसा सोमवार देर शाम पंचरुखी के गांव मनियाड़ा के पास हुआ। महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी सुभाष चंद्र शास्त्री बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया है। वहीं दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका की पहचान बबीता (55) पत्नी बलवीर सिंह डोगरा निवासी छैछड़ी खैरा के रूप में हुई है। सोमवार शाम करीब 6 बजे स्कूटी सवार दंपती घर जा रहा था। मनियाड़ा के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय बबीता स्कूटी से गिर गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि बबीता ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गई। गंभीर हालत में उसे लोगों की सहायता से सिविल अस्पताल पालमपुर पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। महिला के 5 बच्चे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now