Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सिरमौर: विजिलेंस ने संग़ड़ाह बीडीओ कार्यालय के जेई को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Published on: 4 April 2023
सिरमौर: विजिलेंस ने संग़ड़ाह बीडीओ कार्यालय के जेई को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

सिरमौर|
सिरमौर जिला के संगड़ाह में स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने विकास खंड कार्यालय में तैनात कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार शर्मा को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत के उप प्रधान सतपाल तोमर की शिकायत पर ही विजिलेंस ने ये कार्रवाई की है। कनिष्ठ अभियंता द्वारा खरदिया मोड़ से पालर खड्ड लिंक रोड का एस्टिमेट बनाने की एवज में रिश्वत मांगी गई थी।

शिकायतकर्ता के आरोपों की पड़ताल के बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया। मंगलवार सुबह ही विजिलेंस की टीम ने डीएसपी तरनजीत के नेतृत्व में संगड़ाह पहुंचकर जाल बिछा दिया। जैसे ही कनिष्ठ अभियंता ने कार्यालय में 10 हजार की रिश्वत ली, विजिलेंस ने तुरंत ही जेई को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपित जेई के खिलाफ नाहन थाना में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम आरोपी कनिष्ठ अभियंता को आज ही नाहन की अदालत में पेश किया जा सकता है। वहीँ स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो की पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि संग़ड़ाह बीडीओ कार्यालय के कनिष्ठ अभियंता को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now