साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

कांगड़ा: बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग टूर्नामेंट में हादसा, लैंड करते समय नेपाल की प्रतिभागी घायल

टेंडेम पैराग्लाइडिंग
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

कांगड़ा|
पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी में एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप के तीसरे दिन शुक्रवार को एक हादसा पेश आया। जहाँ नेपाल की एक प्रतिभागी का लैंडिंग करते समय अचानक ग्लाइडर बंद होने से संतुलन बिगड़ गया, जिसमे वह आंशिक रूप से घायल हो गई, हालांकि उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप के तीसरे दिन शुक्रवार को नेपाल की रहने वाली प्रतिभागी विद्या राय ने बिलिंग के टेक ऑफ प्वाइंट से उड़ान भरी। जैसे ही लैंडिंग साइट पर वह लैंड करने लगी तो अचानक उसका ग्लाइडर बंद हो गया, जिस कारण उसे मुंह के निचले हिस्से में चोट आ गई। उसने घुटने में दर्द होने की शिकायत भी की।

हादसे के बाद पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ने उसे तुरंत रेस्क्यू करके बीड़ स्थित पीएचसी केंद्र में पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसके मुंह के निचले हिस्से में 3 टांके लगाए गए। उसे एक्सरे के लिए सिविल अस्पताल बैजनाथ ले जाया गया, जहां उसका एक्सरे कर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now