Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सिरमौर:पांवटा साहिब में पुलिस ने निजी कंपनी से बरामद की नशीली दवाइयों की बड़ी खेप, मामला दर्ज

सिरमौर:पांवटा साहिब में पुलिस ने निजी कंपनी से बरामद की नशीली दवाइयों की बड़ी खेप, मामला दर्ज

सिरमौर|
सिरमौर जिला के पांवटा साहिब के माजरा पुलिस थाना के तहत पुरुवाला स्थित ऐपल फील्ड कंपनी से पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली दवाइयों की खेप पकड़ी है। पुलिस टीम ने कंपनी से 1150 कोडीन फॉस्फेट सिरप की शीशियां बरामद की हैं। पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्ता सूचना मिली थी कि अमरगढ़ पुरुवाला स्थित ऐपल फील्ड कंपनी में अवैध रुप से नशीली दवाइयां रखी गई हैं। अगर पुलिस फैक्ट्री की तलाशी लेती हैतो नशीली दवाइयों की बड़ी खेप पुलिस के हाथ लग सकती है। सूचना के आधार पर माजरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फैक्ट्री के अंदर पुलिस को एक व्यक्ति मिला। पुलिस द्वारा पूछने पर उसने अपना नाम राजीव कुमार, 39 वर्षीय, निवासी गांव शामपूर, बिलासपुर, जिला यमुनानगर बताया तथा बंद पड़ी ऐपल फील्ड फैक्ट्री का खुद को साझेदार बताया।

उसके बाद पुलिस टीम ने राजीव कुमार की उपस्थित में ऐपल फील्ड कंपनी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को 5 पेटी बंद तथा 8 पेटी खुली मिली। जिसमें से तीन पेटी में कफलोक कोडीन फॉस्फेट क्लोरफेनिरामाइन मैलेट सिरप की प्लास्टिक बंद शीशियां बरामद हुई। जिसमें 150 शीशियां पाई गई। जब 5 बंद पेटियों को भी खोल कर देखा गया तो पेटी के अंदर से 25-25 शीशियों के 4-4 बंडल मिले। इन पेटियों मेंकुल 1000 बंद शीशियां मिलीं. कुल 13 पेटियों में 1150 कोडीन फॉस्फेट क्लोरफेनिरामाइन मैलेट सिरप कफलोक की प्लास्टिक की शीशियां पुलिस ने
बरामद की।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने बताया कि जब पुलिस ने राजीव कुमार से लाइसेंस और परमिट पेश करने को कहा तो इससे संबंधित वो कोई भी परमिट पुलिस को नहीं दिखा सका। जिस पर पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और नशे की दवाइयों को अनपे कब्जे में लेकर आगमी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now