Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, जानिए क्या किए कई अहम वादे

Published on: 25 April 2023
शिमला नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, जानिए क्या किए कई अहम वादे

शिमला ब्यूरो|
हिमाचल प्रदेश की सत्ता पर काबिज कांग्रेस पार्टी ने शिमला नगर निगम चुनाव के लिए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और प्रतिभा सिंह, सह प्रभारी तजेंदर पाल बिट्टू सहित मंत्री और विधायकों की मौजूदगी में घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को संकल्प पत्र जारी करते हुए शिमला शहर को स्वच्छ, हरा-भरा व सुव्यवस्थित शहर बनाने का दावा किया।

कांग्रेस ने घोषणापत्र में किए ये वादे

  • शहर में निर्बाध स्वच्छ पेयजल आपूर्ति दी जाएगी।
  • शहर के हर वार्ड में पार्क का निर्माण किया जाएगा।
  • सामुदायिक केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
  • नगर निगम शिमला की परिधि में सरकार की ओर से नशा मुक्ति केंद्र खोला जाएगा।
  • हर वार्ड में एंबुलेंस रोड बनाने को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • हर वार्ड से शहर के सभी अस्पतालों व चिन्हित स्थानों के लिए परिवहन निगम की टैक्सी सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।
  • शहर में ई-बसें चलाई जाएगी।
  • आईएसबीटी व लोकल बस अड्डों से एमसी क्षेत्र में ई-रिक्शा सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।
  • शहर में रोप वे का निर्माण किया जाएगा।
  • शहर में रात्रि बस सेवा का समय बढ़ाया जाएगा।
  • बुजुर्गों को घर द्वार स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए हेल्थ केयर वेन की सुविधा दी जाएगी।
  • ओल्ड एज होम बनाए जाएंगे।
  • इंडोर स्टेडियम खोले जाएंगे। बेसहारा व गृहहीन गरीबों के लिए घर बनाए जाएंगे।
  • शिमला शहर से अनाज मंडी, सब्जी मंडी, ट्रांसपोर्ट क्षेत्र व लकड़ी के डिपुओं को शहर के नजदीक उचित स्थान पर चयन करने के बाद शिफ्ट किया जाएगा।
  • कोरोना काल में नगर निगम के व्यवसायिक परिसरों व दुकानों के प्रभावित व्यापारियों का किराया व गारबेज शुल्क माफ किया जाएगा।
  • कामकाजी महिलाओं के लिए उचित स्थानों पर होस्टलों का निर्माण किया जाएगा।
  • बिजली की खुली तारों को भूमिगत किया जाएगा।
  • स्ट्रीट व सोलर लाइटों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
  • सीटीओ चौक से बालूगंज व जाखू मंदिर के चारों ओर बने मार्गों, रिट्स से छोटा शिमला व संजौली तक साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा।
  • पर्यटकों के लिए मुख्य स्थानों पर मुख्य स्थानों पर ढाबे 24 घंटे खुले रहेंगे। रेस्टोरेंट का रात्रि समय भी बढ़ाया जाएगा।

 

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now