Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

नाहन-कुमारहट्टी हाईवे पर शराब से भरा ट्रक पलटा

नाहन-कुमारहट्टी हाईवे पर शराब से भरा ट्रक पलटा

सिरमौर|
नाहन-कुमारहट्टी हाईवे पर जिला मुख्यालय नाहन से से करीब 2 किलोमीटर दूर कारमल स्कूल के गेट के सामने शराब से भरा एक ट्रक पलट गया। हादसा देर रात 2.30 बजे का बताया जा रहा है। ट्रक पलटने के बाद से चालक फरार है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौका पर पहुंची और हादसे की जाँच शुरू की। सुबह करीब 9 बजे के करीब क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाया गया।

गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानहानि नहीं हुआ। हालांकि इसकी वजह से लोगों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना के बाद मौके से चालक के फरार हो जाने के बाद, और शराब पर को मलिकाना हक़, के अलावा कोई परमिट न होने के चलते अंदेशा लगाया जा रहा है कि अवैध रूप से शराब की तस्करी की जा रही थी। डीएसपी हेडक्वार्टर मीनाक्षी शाह भी खुद मौके पर पहुंची उन्होंने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now