Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

तेज रफ्तार ट्राले ने कुचला बाइक सवार मौके पर 25 वर्षीय युवक की मौत

Published on: 4 April 2021
तेज रफ्तार ट्राला ने कुचला बाइक सवार मौके पर 25 वर्षीय युवक की मौत

प्रजासत्ता।
नेशनल हाईवे 7 चंडीगढ़ देहरादून पर माजरा सैनवाला के पास नया गांव में एक तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला मौके पर बाइक सवार ने दम तोड दिया।

आज लगभग रात्रि 8:00-9.00 बजे के करीब एक तेज रफ्तार ट्रॉला नाहन की तरफ से पोंटा साहिब की तरफ जा रहा था कि अचानक उसने एक बाइक सवार जो कि नया गांव माजरा का रहने वाला है उसे जोरदार टक्कर मारी जिससे की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई तथा मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया युवक की पहचान प्रीतम उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी नया गांव माजरा के रूप में हुई ।

माजरा पुलिस मौके पर पहुंचकर तफ्तीश में जुट चुकी है तथा मौके से ट्राला चालक ट्राला लेकर भाग निकला है पुलिस के द्वारा छानबीन की जा रही है। तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now