Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मनोहर हत्याकांड पर सांसद सुरेश कश्यप बोले- नहीं सहन की जा सकती दलित की बर्बरतापूर्ण हत्या

मनोहर हत्याकांड पर सांसद सुरेश कश्यप बोले- नहीं सहन की जा सकती दलित की बर्बरतापूर्ण हत्या

नाहन|
चंबा जिला के सलूणी में मनोहर हत्याकांड मामले को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के समक्ष भी उठाया जाएगा। यह बात नाहन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कही। सुरेश कश्यप ने कहा कि 25 साल के मृतक मनोहर का ताल्लुक अनुसूचित जाति से था। जिसकी कुछ लोगों द्वारा बर्बरता पूर्ण हत्या कर दी गई। जैसे कि बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सांसद सुरेश कश्यप ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान को सही करार देते हुए समूचे घटनाक्रम की जांच एनआईए से करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हत्या का एक आरोपी पहले भी संदिग्ध रह चुका है। उन्होंने 1998 के हिमाचल में आतंकी हमले का स्मरण करते हुए कहा कि उस मामले में भी हत्या आरोपी से पूछताछ की गई थी।

सांसद ने कहा कि जांच एजेंसियां बहुत कुछ मीडिया से साझा करने से बचती हैं। सांसद ने कहा कि युवक के शव को टुकड़ों में काटना बेहद ही बर्बरतापूर्ण कृत्य है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। सांसद ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में इस तरह की वारदात पहली बार ही सामने आई है। कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कहते रहे हैं, 97 प्रतिशत हिन्दू आबादी वाले प्रदेश में चुनाव जीता है। वो बताएं कि ऐसा क्यों कहते हैं

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now