Prajasatta Side Scroll Menu

मुख्यमंत्री ने न्यू शिमला में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री ने न्यू शिमला में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज न्यू शिमला में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नशे की बुराई समाप्त करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इस प्रयास को सफल बनाने में समाज के हर वर्ग का सहयोग आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि इस बुराई से निपटने के लिए नशा मुक्ति अभियानों में सभी वर्ग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र की सफलता लोगों की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। प्रत्येक व्यक्ति को राज्य से नशे के समूल नाश और युवाओं के स्वस्थ उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  12वीं की परीक्षाओं को लेकर बोले सीएम: CBSE की तर्ज पर बढ़ेंगे आगे, कैबिनेट में होगा फैसला

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक हरीश जनारथा और मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, श्री राम अस्पताल के नशामुक्ति विभाग के प्रमुख डॉ. हरिंदर जीत सिंह सेखों भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now