Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल की रविंद्रा बांश्टू बनीं भारतीय महिला वॉलीबाल टीम की कोच

रोहड़ू की बेटी डॉ. रविन्द्रा बांश्टू (Ravindra Banstu) को भारतीय महिला वॉलीबाल टीम की कोच बनाया गया है.

शिमला ब्यूरो|
हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू की बेटी डॉ. रविन्द्रा बांश्टू ने पूरे राज्य का मान बढ़ाया है। रविन्द्रा बांश्टू इंडियन नेशनल महिला वॉलीबॉल टीम की कोच चुनी गई हैं। बता दें कि डॉ. बांश्टू शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र की रहने वाली है। वह 2005 में शिक्षा विभाग में कोच चुनी गईं। उन्होंने खुद वॉलीबॉल में 16 नेशनल खेले और तीन बार भारतीय टीम से खेली है।

जानकारी के अनुसार, डॉ. रविंद्रा 19वीं एशियन महिला चैम्पियनशिप के लिए चयनित वॉलीबॉल टीम को प्रशिक्षण देंगी। चीन के हांगजू में 22 सितंबर से आठ अक्टूबर तक एशियन वॉलीबॉल प्रतियोगिता खेली जाएगी। इसके लिए वह इंडिया टीम की कोच नियुक्त की गई हैं। चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का कोचिंग कैंप बंगलूरू में चल रहा है। इसकी शुरूआत 13 जुलाई से हुई है, जो अगले 1 महीने तक चलेगी। वह फिलहाल हिमाचल के युवा सेवा एवं खेल विभाग में बतौर कोच सेवाएं दे रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  सेब से भरा ट्रक शोघी-मेहली बाईपास पर गिरा,चालक की मौत

रविन्द्रा बांश्टू इंडियन नेशनल महिला वॉलीबॉल टीम की कोच चुने जाने को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खविंदर सुक्खू ने उन्हें बधाई है। सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हिमाचल के रोहड़ू की बेटी डॉ. रविन्द्रा बांश्टू जी को इंडियन नेशनल महिला वॉलीबॉल टीम में भारतीय टीम की कोच बनने पर बहुत बहुत बधाई।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now