साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

पेपर देकर घर लौट रही युवती,पैर फिसलने से BBMB झील में गिरी, हुई मौत

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
सुंदरनगर स्थित बीबीएमबी झील में एक युवती की पैर फिसलने गिरने से मौत हो गई। मृतक युवती की पहचान 22 वर्षीय सुरेखा शर्मा पुत्री सुरेंद्र शर्मा गांव कठोह कुठेहड़ डाकखाना त्रिफालघाट तहसील सरकाघाट जिला मंडी के रुप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है।

बताया जा रहा है कि युवती का वीरवार को मंडी फिजिक्स से संबंधित क्वांटम विषय का रिअपीयर के लिए पेपर था। पेपर देने के बाद वह सुंदरनगर में शीशमहल के समीप रास्ते से गुजर रही थी। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह जलाशय में गिर गई। थोड़ी देर बाद वहां से गुजर रहे लोगों को युवती के डुबने के बारे पता चला तो उन्होंने शोर मचाकर अन्य लोगों को बुलाकर उसे बचाने का प्रयास भी किया।

घटना की सूचना तुरंत बीएसएल थाना पुलिस को दी गई। लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला गया वह दम तोड़ चुकी थी। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा उसे स्वजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  मंडी गैर इरादतन हत्या मामले में दोषी को 4 साल की सजा, 20 हजार जुर्माना

Join WhatsApp

Join Now