Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पकड़ा गया शिमला आईजीएमसी से फरार हुआ हत्या का आरोपी गुरविंदर

पकड़ा गया शिमला आईजीएमसी से फरार हुआ हत्या का आरोपी गुरविंदर

प्रजासत्ता
आईजीएमसी शिमला से फरार हत्या के आरोपी गुरविंदर को सिरमौर पुलिस ने पंजाब में उसके ठिकाने से दबोचने में सफलता हासिल की है। वीरवार शाम अंडर ट्रायल कैदी की गिरफ्तारी के लिए गठित विशेष टीम उसे लेकर वापस पहुंच गई है । फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में पंजाब पुलिस द्वारा भी हिमाचल पुलिस की मदद को गई ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने पुष्टि करते हुए कहा कि शिमला पुलिस को भी गिरफ्तारी के बारे में सूचित कर दिया गया है । उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े आईजीएमसी से फरार होने के बाद वह पंजाब की तरफ चला गया था , लेकिन अपने घर नहीं पहुंचा था। उन्होंने गिरफ्तारी में पंजाब पुलिस का मदद करने पर आभार प्रकट किया है।

इसे भी पढ़ें:  माता बाला सुंदरी के खजाने में 100 करोड़ की हेराफेरी, ग्रामीणों ने मंदिर न्यास के अधिकारियों व कर्मचारियों पर लगाए आरोप

बता दें कि आरोपी बद्दी में स्कूल प्रिंसिपल की हत्या का आरोपी था। बीते दिन इलाज के लिए इसे आईजीएमसी ले जाया गया था जहां से यह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था।

आरोपी के फरार होने के बाद से पुलिस चैन से नहीं बैठी । अपराधी गुरविंदर द्वारा किसी भी तरीके से मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था । यही कारण था कि उस तक पहुंचने में पुलिस को मुश्किल हो रही थी । लेकिन आखिर कार पुलिस को उसे दबोचने में सफलता हाथ लग गई ।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour News: दून प्रेस क्लब के अध्यक्ष का ताज मुकेश रमौल के सिर, उपाध्यक्ष भीम सिंह
Aaj Ki KhabrenNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now