Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नाहन-कुमारहट्टी-शिमला पर दूसरे दिन भी पलटा सेब से भरा ट्रक

नाहन-कुमारहट्टी-शिमला पर दूसरे दिन भी पलटा सेब से भरा ट्रक

सिरमौर|
नाहन कुमारहट्टी शिमला नेशनल हाईवे पर सराहां के कनलोग के समीप दूसरे दिन भी एक और सेब से लदा ट्रक पलट गया। सेब से लदा यह ट्रक ढली मंडी शिमला से महाराष्ट्र के अखनूर सेब ले जा रहा था कि कनलोग के तीखे मोड़ पर ट्रक के ब्रेक फेल हो गए, जिसके चलते ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक पलटने से ड्राइवर तथा कंडक्टर को हल्की चोट आई हैं। बता दें कि बुधवार रात को भी कनलोग से 500 मीटर पीछे डूंगाघाट के तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर सेब से लदा ट्रक पलट गया था।

चंडीगढ़ शिमला फोरलेन परमाणु के चक्की मोड़ के समीप बंद होने के चलते कुमारहट्टी सराहां नाहन नेशनल हाईवे पर लगातार भारी वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। जिसके चलते नाहन शहर में लगातार जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। नाहन शहर में आमतौर पर 24 घंटे में 2500 से 3000 वाहन गुजरते थे, जो कि पिछले 2 दिनों से यह संख्या बढ़कर 5 से 6 हजार वाहन 24 घंटे में हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  कालाअंब में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद, मजदूर ने की ठेकेदार की हत्या
Aaj Ki KhabrenNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now