Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

प्रोटोकॉल टूटने पर नाराज हुए मंडी सदर विधायक अनिल शर्मा

प्रोटोकॉल टूटने पर नाराज हुए मंडी सदर विधायक अनिल शर्मा

मंडी।
मंडी में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रोटोकॉल तोड़ने को लेकर स्थानीय विधायक अनिल शर्मा से भड़क गए। जिला स्तरीय समारोह से पहले शहीद स्मारक के बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते वक्त विधायक अनिल शर्मा को पीछे छोड़कर अन्य कांग्रेस नेता आगे चले गए और उनको श्रद्धांजलि नहीं देने दी।

इस पर गुस्साये विधायक अनिल शर्मा ने उपायुक्त मंडी से अपनी नाराजगी जाहिर की। जिसका एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अनिल शर्मा ने कहा कि हारे हुए नेता खुद को आगे दिखाने के लिए प्रोटोकॉल तोड़ रहे हैं इसको लेकर अब उच्च स्तर पर कार्रवाई के लिए विधानसभा में मामला उठाएंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अनिल शर्मा ने मंच पर जाने से इनकार कर दिया और महात्मा गांधी की प्रतिमा को माल्यार्पण करने नहीं गए। इस दौरान उपायुक्त मंडी और एसपी मंडी उन्हे मानते रहे लेकिन वह काफी देर तक नहीं माने।
अंततः उपायुक्त के कहने के बाद मंच पर आ गए।

इसके बाद जब मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया मंच पर आए तो उनके साथ पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह थे। मंच पर मौजूद अनिल शर्मा और उनके बीच नोक झोंक हो गई। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने अनिल शर्मा का स्वागत करते हुए संबोधन शुरू कर विवाद को शांत करने का प्रयास किया।

Aaj Ki KhabrenMandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now