Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हरियाणा से हिमाचल लाई जा रही 844 किलोग्राम चूरा पोस्‍त की खेप सहित दो गिरफ्तार

arest, Mandi News

प्रजासत्ता|
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के धौलाकुआं में पुलिस टीम ने नशा तस्‍करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने एक ट्रक से 844 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक चालक रविंदर कुमार निवासी यमुनानगर हरियाणा व परिचालक रवि कुमार निवासी हरियाणा को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू हर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक में बड़ी मात्रा में चूरा पोस्त की खेप पांवटा साहिब की तरफ लाई जा रही है। सूचना के आधार पर माजरा पुलिस ने धौलाकुआं में नेशनल हाईवे पर नाका लगा दिया। नाके के दौरान देर रात को सामने से एचआर 58 ए 8028 गाड़ी आई, तो पुलिस ने रोककर तलाशी ली। गाड़ी में डेढ़ सौ बॉक्स किसी कंपनी का सामान था। जब पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल की तो ट्रक के अंदर से 21 बोरी बरामद हुईं, जिसमें 844 किलो 200 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ।

इसे भी पढ़ें:  Nahan Rain Tragedy: नाहन में नाले ने दिखाया रौद्र रूप, बिरोजा फैक्टरी में मची तबाही, उत्पादन ठप, शिमला हाईवे क्षतिग्रस्त

उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया एक गाड़ी से 844 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Aaj Ki Khabren Nahan news today Sirmour district news Sirmour Himachal update Sirmour latest news Sirmour News sirmour news today Sirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now