Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

इंदौरा में गांधी जयंती पर पंजाब नेशनल बैंक द्वारा चलाया गया ग्राम संपर्क अभियान

गांधी जयंती पर पंजाब नेशनल बैंक द्वारा चलाया गया ग्राम संपर्क अभियान।

बलजीत|इंदौरा
उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत आते ग्राम पंचायत भप्पू में पंजाब नेशनल बैंक द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष पर ग्राम संपर्क अभियान चलाया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इंदौरा ब्लॉक समिति चेयरमैन राजेंद्र पठानिया मुख्य रूप से उपस्थित हुए। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा गांधी प्रतिमा को पुष्प माला पहनाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर डीजीएम पंजाब नेशनल बैंक दिव्यांग रस्तोगी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं ग्रामीण क्षेत्र के उत्थान के लिए चलाई जा रही हैं इन योजनाओं में जीवन ज्योति बीमा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के साथ-साथ अन्य योजनाएं भी पंजाब नेशनल बैंक द्वारा चलाई जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  Kangra News: एक माह में 92 अवैध मत्स्य आखेट के मामले पकड़े, 83,100 रुपये जुर्माना वसूला

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा इस अवसर पर पांच बच्चियों को स्कूल किट वितरित की गई। इस अवसर पर श्रीमती रश्मि पुरी शाखा प्रबंधक इंदौरा, दीपक ,कपिल ,नरेश, रणदीप, प्रियंका ,महंत कालिदास, प्रेस क्लब इंदौरा प्रधान अशोक ठाकुर के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now