Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: मुख्यमंत्री की माता ने 50 हजार, उप-मुख्यमंत्री ने 16.73 लाख रुपये आपदा राहत कोष में दिया अंशदान

Himachal News

शिमला | 22 सितम्बर
Himachal News: प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के कारण उत्पन्न संकट की इस घड़ी में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की माता संसार देवी ने आपदा राहत कोष में 50 हजार रुपये का योगदान दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सभी क्षेत्रों के लोग उदारतापूर्वक दान देने के लिए आगे आ रहे हैं और उनका निःस्वार्थ योगदान निःसंदेह प्रदेश के आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि अब तक आपदा राहत कोष में 180 करोड़ रुपये से अधिक अंशदान प्राप्त हुआ है। उन्होंने इस कोष में अंशदान करने वाले सभी व्यक्तियों, सरकारी कर्मचारियों, विभिन्न संगठनों और राज्य सरकारों के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने हाल ही में एक मिसाल पेश करते हुए राज्य में जारी राहत एवं पुनर्वास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए निजी जमापूंजी से 51 लाख रुपये आपदा राहत कोष में दान दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला: हिमाचल में दो अगस्त से खुल जाएंगे स्कूल

उप-मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया अंशदान
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी समिति कर्मचारी संघ की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज यहां मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 16.73 लाख रुपये की राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका धन्यवाद किया और कहा कि इस तरह के योगदान संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की मदद करने में सहायक सिद्ध होंगे।

Himachal News: हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र की ग्राम पंचायत किटपल के पूर्व प्रधान सुभाष चंद ने 22 सितंबर 2023 को शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को ग्राम पंचायत किटपल के लोगों की ओर से आपदा राहत कोष के लिए 100100 रुपये का चेक भेंट किया।

इसे भी पढ़ें:  मेरी चलती, फिर क्या गलती: राजनितिक संरक्षण वाले शिक्षकों ने 3 दिन में ही बदलवा दिए प्रतिनियुक्ति रद करने के आदेश

दुर्गा मंदिर समिति बनिया देवी घरानों, तहसील अर्की, जिला सोलन ने 22 सितंबर 2023 को शिमला में मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पांच लाख रुपये का चेक भेंट किया।

पवन कुमार अध्यक्ष शांति निकेतन एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी हमीरपुर ने 22 सितंबर 2023 को शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 1.50 लाख रुपये का चेक भेंट किया।
Himachal News
Phone Tapping in Himachal: फिर जागा फोन टैपिंग का जिन्न,नेता प्रतिपक्ष ने BJP विधायकों के फोन टैप का लगाया आरोप

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: केंद्र सरकार अगर प्रदेश की मदद न करे तो यह कर्मचारियों को वेतन भी न दे पाए सरकार :- जयराम

IND vs AUS 1st ODI: मोहम्मद शमी ने कंगारुओं को दिए 5 झटके, 50 ओवर में 277 पर सिमटी ऑस्ट्रेलियाई टीम

Himachal News: आपदा प्रभावितों को निःशुल्क एलपीजी किट एवं राशन प्रदान करेगी हिमाचल सरकार

Aaj Ki KhabrenDisaster in HimachalDisaster ReliefHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal News UpdateHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now