Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

एक्शन में RBI: इन दो बड़े बैंक पर लगाई 16.14 करोड़ की पेनल्टी

RBI

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
RBI in Action:  भारतीय रिजर्व बैंक  ने देश के दो बड़े बैंक को झटका दे दिया है। रिजर्व बैंक ने पहले बडौदा बैंक के ऐप पर रोक लगा दी और अब देश के दो बड़े बैंक पर पेनल्टी लगा दी है। दो बैंकों में ICICI Bank और Kotak Mahindra Bank शामिल है।

मीडिया रिप्रोर्ट्स के मुताबिक दोनों के लिए भारतीय रिजर्व बैंक का कहना है कि नियमों को नहीं माना गया है। इसके लिए ICICI Bank के ऊपर 12.19 करोड़ रुपए, Kotak Mahindra Bank के ऊपर 3.95 करोड़ की पेनल्टी लगाई है। इस समय भारतीय रिजर्व बैंक किसी भी नियम को लेकर हल्के मूढ़ में नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  केंद्र ने पीएम मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री के ट्वीट और यूट्यूब वीडियो ब्लॉक करने का आदेश दिया: सूत्र

ICICI बैंक को भारी पड़ी ये गलती
ICICI बैंक की बात करें तो लोन एंड एडवांस को लेकर बैंक की तरफ से कमी देखी गई है। वहीं कोटक बैंक ने रिस्क मैनेजमेंट के साथ रिकवरी एजेंट को लेकर गलती की है। हालांकि अभी के समय में बैंक ने पेनल्टी से ही मामला खत्म कर दिया है। अगर फिर से ये कमी पाई जाती है तो भारतीय रिजर्व बैंक सख्त कदम भी उठा सकता है।

BOB ने 60 कर्मचारियों पर लिया बड़ा एक्शन
RBI की सख्ती के बाद बड़ौदा बैंक ने अपने 60 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। साथ में जो भी कमी रही थी, उसे सुधारा जा रहा है। हालांकि अभी भी ग्राहकों का भरोसा बैंक के ऊपर नहीं बना है। शेयर मार्केट में लगातार शेयर गिरते जा रहे हैं। अब देखने वाली बात रहती है कि किस तरह से ICICI Bank और Kotak Mahindra Bank के शेयर निगेटिव होने से बच पाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Delhi Mumbai Expressway Inauguration: पीएम मोदी ने किया देश के पहले ग्रीन एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, बोले- ये विकसित भारत की भव्य तस्वीर है

कई बैंक लाइन में लगे
पेनल्टी के लिए रिपोर्ट हैं कि आने वाले समय में कई बैंक परेशानी में रह सकते हैं। इन सब बातों का असर बैंक निफ्टी पर भी रह सकता है। इसलिए निवेशक इन सभी खबरों पर अपनी नजर बनाकर रखे हुए हैं। बैंक निफ्टी की बात करें तो दो दिन हरे निशान पर ट्रेड कर रहा था। लेकिन आज एक बार फिर से लाल निशान पर आ गया।

Himachal News: चार पुलिस अफसरों के तबादला आदेश जारी

Emergency Alert: क्या आपके मोबाइल पर आया आपातकालीन अलर्ट का मैसेज…जानिए क्या है वजह?

RBI Recruitment 2023: भारतीय रिजर्व बैंक में निकली बंपर भर्तियां, जानें कैसा-कहां भेजना है फॉर्म

Aaj Ki Khabrendaily news IndiaEnforcement Directoratelatest hindi newsnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now