Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

Himachal News: किसानों से अब सीधे गोबर नहीं, कंपोस्ट खाद खरीदेगी प्रदेश सरकार,खरीद एक जनवरी से : मंत्री चंद्र कुमार

Himachal News: किसानों से अब सीधे गोबर नहीं, कंपोस्ट खाद खरीदेगी प्रदेश सरकार,खरीद एक जनवरी से : मंत्री चंद्र कुमार

कांगड़ा |
Himachal News: हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में 11 दिसंबर को कांग्रेस सरकार को एक साल पूरा होने वाला है। इसी बीच कांग्रेस सरकार अपनी एक ओर गारंटी पूरी करने जा रही है। किसानों से कंपोस्ट खरीदने की प्रक्रिया जनवरी से शुरू होगी।

कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो.चंद्र कुमार ने कहा है कि प्रदेश सरकार अपनी चुनावी गारंटी के तहत अब पशुपालकों से 1 जनवरी से दो रुपये प्रति किलो की दर से गोबर खाद की खरीद शुरू करेगी। मंत्री ने यह जानकारी कांगड़ा जिले के जवाली विधानसभा क्षेत्र के नगरोटा सूरियां में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान साझा की।

चंद्र कुमार ने गाय के गोबर को जैविक खाद में बदलने की सरकार की योजना की भी रूपरेखा बताई, जिसे सरकारी उपक्रम ‘हिमफेड’ के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य किसानों को उनकी फसलों के लिए जैविक विकल्प प्रदान करके जैविक खेती को बढ़ावा देना है। साथ ही गाय के गोबर से उत्पादित जैविक खाद का उपयोग राज्य में कृषि एवं बागवानी विभाग के खेतों में किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली तलब: हिमाचल में चढ़ा सियासी पारा

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जैविक खाद से फसल तैयार करने वाले किसानों को चिन्हित करने के साथ उनसे ऊंची कीमतों पर फसलों को खरीदा जाएगा। कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के वायदे पर कार्य कर रही है जिसके तहत सभी विभागों में भर्ती प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।

योजना के तहत कंपोस्ट खाद खरीद के लिए पहले किसानों को पंजीकृत किया जाएगा। पंजीकृत किसानों के क्लस्टर बनाए जाएंगे। कृषि विभाग क्लस्टर स्तर पर किसानों के खेतों में जाकर 2 रुपये खाद खरीदेगा। खाद खरीदने के लिए 15 दिन और एक महीने की रोटेशन बनाई जाएगी। कृषि और पशुपालन विभाग योजना को लागू करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  लोक निर्माण विभाग में टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने तथा भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए उठाए जाएंगे कदम :-विक्रमादित्य

बेहतर गुणवत्ता की कंपोस्ट तैयार करने के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। किसान खेतों के किनारे पर गोबर के ढेर लगाएंगे। गोबर के साथ पत्ते, फसलों के अवशेष, घास मिलाने के बाद कंपोस्ट तैयार होगी। कंपोस्ट कृषि विभाग के फार्मों को उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा ऑर्गेनिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए हिमफेड के माध्यम से किसान-बागवानों को खाद सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाई जाएगी।

Himachal News: पीडब्लूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा- हिमाचल में नहीं चलेगा BJP का हिंदू कार्ड

Himachal Cabinet Expansion: हिमाचल में फिर जगी मंत्रिमंडल विस्तार की आस, सीएम बोले- मंत्रिमंडल विस्तार जल्द होगा और इसी साल होगा

Himachal News : मुख्यमंत्री सुक्खू ने रेवंत रेड्डी को तेलंगाना का मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

Khelo India Para Games: 10 दिसम्बर से खेलो इंडिया पैरा गेम्स की मेजबानी के लिए दिल्ली तैयार

Himachal News : मुख्यमंत्री सुक्खू ने रेवंत रेड्डी को तेलंगाना का मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment