Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

देश के लिए टेस्ट मैच खेलने वाली हिमाचल की दूसरी क्रिकेटर बनीं Renuka Singh Thakur

IND W Vs ENG W Renuka Singh

शिमला |
Himachal’s 2nd test match cricketer Renuka Singh Thakur: हिमाचल प्रदेश के शिमला (Shimla) जिले की रहने वाली रेणुका सिंह ठाकुर (Renuka Singh Thakur) भारत के लिए टेस्ट मैच खेलने वाली हिमाचल की दूसरी क्रिकेटर बन गई हैं। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को शुरू हुए भारत और इंग्लैंड के मुकाबले में रेणुका सिंह ने टेस्ट में डेब्यू किया है।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल की पहली टेस्ट क्रिकेटर बनने का खिताब सुषमा वर्मा के  नाम है। सुषमा  ने 16 नवंबर 2014 को दक्षिणी अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। हालांकि इस मैच में उन्हे बेटिंग  करने का मौका नहीं मिला था।

इसे भी पढ़ें:  Stuart Broad ने Williamson को किया क्लीन बोल्ड, video

 

वहीं दूसरी खिलाड़ी में रेणुका सिंह का नाम जुड़ गया है। बता दें कि रेणुका सिंह ठाकुर ने 18 फरवरी 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला एक दिवसीय मैच में खेला था।

रेणुका का जन्म हिमाचल के शिमला जिले के रोहडू के पारसा गांव में हुआ है। रेणुका जब तीन साल की थी, तब उनके पिता का निधन हो गया है। उनके पिता केहर सिंह चाहते थे कि उनकी बेटी क्रिकेटर बने। उनके पिता को क्रिकेट से काफी प्यार था और वह विनोद कांबली के बड़े फैन थे। इसी वजह से रेणुका के भाई का विनोद नाम रखा था।

इसे भी पढ़ें:  मैच से पहले Virat Kohli ने नेट्स में खेला खतरनाक शॉट, देखते रह गए Rohit Sharma, देखें वीडियो

साल 1996 में जन्मीं रेणुका के पिता का निधन 1999 में हो गया था।  इसके बाद रेणुका की मां को नौकरी मिली और उन्होंने ही बच्चों का पालन पोषण किया। रेणुका ने रोहड़ू में स्थानीय स्तर पर ही क्रिकेट खेलना शुरू किया और बाद में वह हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की धर्मशाला अकेडमी के लिए चुनी गई।

रेणुका एक तेज गेंदबाज हैं और एचपीसीए के कोच पवन सेन से उन्होंने क्रिकेट की बारीकियां सीखी हैं। सन 2019 में रेणुका ने बीसीसीआई महिला वन डे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 23 विकेट हासिल किए थे। इसी साल उसका चयन भारतीय महिला टीम-ए के लिए हुआ था।

इसे भी पढ़ें:  किस फिल्म ने जीते सबसे ज्यादा पुरस्कार? जानें

Himachal First Test Match Cricketer Sushma Verma, 2nd Renuka Singh Thakur

प्रदेश में बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था को लेकर AVBP का DC Office Shimla के बाहर प्रदर्शन

Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे विक्रमादित्य

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update Sports News sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now