Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

PMLA Case: मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में ED ने चार्जशीट में दर्ज किया Priyanka Gandhi का नाम

ED Charge Sheet Against Priyanka Gandhi in PMLA Case

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
ED Charge Sheet Against Priyanka Gandhi in PMLA Case: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा में पांच एकड़ जमीन की कथित खरीद फरोख्त को लेकर पहली बार कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Named In ED Charge Sheet) का नाम आरोपपत्र में शामिल किया गया है। प्रियंका के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा का नाम भी इस चार्जशीट में शामिल है। हालांकि उनमें से किसी को भी “आरोपी” के रूप में सूचीबद्ध नहीं किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने बताया है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली के रहने वाले रियल एस्टेट एजेंट के जरिए हरियाणा में जमीनी खरीदीं। इस एजेंट ने एनआरआई बिजनेसमैन सीसी थम्पी को भी जमीनें बेचीं।

ईडी का कहना है कि वाड्रा और थम्पी के रिश्ते काफी लंबे हैं और दोनों एक जैसा व्यापार करने के अलावा भी कई काम मिलकर करते हैं। ईडी के मुताबिक भगोड़े हथियार डीलर संजय भंडारी से संबंधित ये एक बड़ा मामला है। भंडारी की मनी-लॉन्ड्रिंग, विदेशी मुद्रा और काले धन कानूनों के उल्लंघन और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत कई एजेंसियां जांच कर रही है। वह 2016 में ही जांच एजेंसियों के डर की वजह से भारत छोड़कर ब्रिटेन भाग गया था।

हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) की रिपोर्ट के मुताबिक, थम्पी पर ब्रिटिश नागरिक सुमित चड्ढा के साथ मिलकर भंडारी को अपराध की कमाई छिपाने में मदद करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, ईडी ने इस मामले से जुड़े हुए पहले की चार्जशीट में थम्पी के करीबी सहयोगी के तौर पर रॉबर्ड वाड्रा का नाम लिया है। मगर ये पहली बार है कि अदालत में जमा किए गए आधिकारिक दस्तावेज में प्रियंका गांधी के नाम शामिल किया गया है।

Bank Frauds in India: RBI की रिपोर्ट में खुलासा, बैंक धोखाधड़ी के मामले बढ़े

SBI Fixed Deposit Scheme: ग्राहकों के लिए खुशखबरी, बैंक के फिक्स डिपॉजिट प्लान की आखिरी तारीख बढ़ी

केंद्र ने Himachal को दीं 14 सिंचाई परियोजनाएँ और राष्ट्रीय हाइड्रोलॉजी प्रोजेक्ट, Anurag Thakur ने जताया आभार

PMLA Case

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrendaily news IndiaEnforcement Directoratelatest hindi newsnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now