Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Ram Mandir Ayodhya Inauguration : राम मंदिर के उद्घाटन के साथ पूरा होगा 400 साल पुराना सपना, टेंट में नहीं रहेंगे अब रामलला

Published on: 28 December 2023
Ram Mandir Ayodhya Inauguration : राम मंदिर के उद्घाटन के साथ पूरा होगा 400 साल पुराना सपना, टेंट में नहीं रहेंगे अब रामलला

धर्मशाला |
Ram Mandir Ayodhya Inauguration : हमीरपुर से सांसद और केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) गुरुवार को एकदिवसीय पर हिमाचल दौरे पर कांगड़ा हवाई अड्डे पहुंचे। कांगड़ा हवाई अड्डे (Kangra Airport) पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत भी की।

मीडिया से बातचीत करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Ayodhya Inauguration) पर कहा कि भारत की कई पीढियों ने भव्य राम मंदिर की कल्पना की थी। साढ़े चार सौ साल का लंबा इंतजार खत्म होने को आया है। अब राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से वह इंतजार खत्म होने जा रहा है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि देशभर से लोग भव्य राम मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं। उनका प्राण प्रतिष्ठा के दिन के बाद आना-जाना शुरू होगा। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को जिन लोगों को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिला है, वह तो दर्शन के लिए अवश्य जाएं और उसके बाद जैसे मंदिर खुलेगा तो अन्य लोगों को भी दर्शन के लिए अवश्य जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग जानकारी लेकर ही अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शनों के लिए जाएं, ताकि किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े।

अनुराग कहते हैं कि करोड़ों लोग भगवान राम के दर्शन करने जाएंगे। वहां रेलवे जंक्शन का नाम भगवान राम के नाम पर रखा गया है। इसके साथ ही यहां एक नया एयरपोर्ट बनकर तैयार हुआ है ताकि लोगों को आने-जाने में सुविधा मिल सके।

वहीँ विपक्ष के नेताओं को राम मंदिर के शुभारंभ का निमंत्रण ना मिलने पर अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि निमंत्रण कमेटी की तरफ से सभी लोगों को निमंत्रण भेजे गए हैं। लेकिन विपक्ष के लोग उन निमंत्रणों को अस्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग राम मंदिर का विरोध जताते थे और वह मंदिर निर्माण के लिए तारीख पूछते थे। लेकिन अब 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि रामलला (Ramlala) अब टेंट में नहीं, मंदिर में रहेंगे।

हिमाचल में फिर एक बार चारों सीटें जीतेगी भाजपा
इस दौरान लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने 2004 और 2019 में भी चारों सीट प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) को जीताकर देश का प्रधानमंत्री बना दिया है। उन्होंने कहा कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भी हिमाचल प्रदेश फिर एक बार चारों सीटों से भाजपा को जिताकर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा, क्योंकि पीएम मोदी को आज देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया पसंद करती है।

Himachal Politics: कांग्रेस की हिमाचल में दी गरंटियों की दिल्ली कांग्रेस में चिंता : जयराम

Kangra News : उपलब्धि! उमेश्वर राणा हिमाचल पुलिस में बने डीएसपी, ऊना में देंगे अपनी सेवाएं

PMLA Case: मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में ED ने चार्जशीट में दर्ज किया Priyanka Gandhi का नाम

Bank Frauds in India: RBI की रिपोर्ट में खुलासा, बैंक धोखाधड़ी के मामले बढ़े

Ram Mandir Ayodhya Inauguration: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे विक्रमादित्य

Aaj Ki KhabrenAyodhyadaily news IndiaEnforcement DirectorateHimachal News in HindiHimachal updateHP News TodayKangra Airportlatest hindi newsnewsnews update todaypriyanka gandhiRam Mandirsamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now