Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Mandi News: सुक्खू के करीबी के खिलाफ फूटा प्रकाश चौधरी का फूटा गुस्सा, लगाए गंभीर आरोप

Prakash chaudhary left congress , Mandi News

मंडी |
Mandi News: कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहने के बाद पूर्व मंत्री एवं मंडी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने सीएम सुक्खू के करीबी और एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया  के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रखा।

प्रकाश चौधरी ने कहा कि जब सरकार द्वारा उन्हें एपीएमसी का अध्यक्ष बनाया गया है तो वह अपने कार्य को बखूबी निभाएं, लेकिन बल्ह विधानसभा क्षेत्र में इस नेता का कोई भी राजनीतिक वजूद न होने के बावजूद भी दखल दिया जा रहा है।

प्रकाश चौधरी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का एक ही नेता होता है और वे वर्ष 1998 से लगातार बल्ह विस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र से एक कांग्रेस नेता मुंह पर कुछ और पीठे पीछे कुछ और बोलता है। क्षेत्र में होने वाले विभिन्न आयोजनों को लेकर भी वह नेता राजनीति कर रहा है। लेकिन बल्ह विधानसभा क्षेत्र में इस नेता का कोई भी राजनीतिक वजूद न होने के बावजूद भी दखल दिया जा रहा है।

चौधरी ने आरोप लगाया है कि उक्त नेता क्षेत्र में अधिकारियों के तबादले और भाजपा से संबंधित लोगों को तबज्जो दी जा रही है। इस नेता को इसके अपने गृह क्षेत्र लेदा में भी जानता नहीं है। प्रकाश चौधरी ने कहा कि संजीव गुलेरिया भाजपा के स्थानीय विधायक के साथ बैठक करते हैं और गुणगान कांग्रेस का करते हैं। वहीं, प्रकाश चौधरी ने कहा है कि इस व्यक्ति से दुखी होकर अपना इस्तीफा व्हट्स एप्प के माध्यम सीएम और अध्यक्षा को भेजा था, अब अपने इस्तीफे के फैसले को कार्यकर्ताओं पर छोड़ दिया है।

Best SmartPhone at Low Price: फोटोग्राफी लवर्स की हुई मौज! 10 हजार रुपये से कम में मिल रहा है 108MP कैमरे वाला स्मार्टफोन

Himachal : मंत्री विक्रमादित्य के सामने छलका मल्टी टास्क वर्करों का दर्द, एक ने कहा – मनरेगा से कम दिहाड़ी, कौन हमें लड़की देगा…

Congress Bank accounts frozen: कांग्रेस का दावा – फ़्रीज़ कर दिए गए हैं पार्टी के बैंक खाते

Amazon Prime Membership Plan Price Hikes: Amazon Prime यूजर्स को कराना होगा महंगा रिचार्ज, रेवेन्यू बढ़ाने की हो रही कवायद

Mandi News: पूर्व मंत्री एवं मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी

Mandi News: मंडी में कुर्सी को लेकर भिड़े पूर्व कांग्रेसी मंत्री और भाजपा पार्षद, हाथापाई तक पहुंची नौबत

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Himachal PradeshMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now