Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Mandi News: मंडी में कुर्सी को लेकर भिड़े पूर्व कांग्रेसी मंत्री और भाजपा पार्षद, हाथापाई तक पहुंची नौबत

Mandi News

मंडी |
Mandi News: मंडी शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर पूर्व मंत्री और बीजेपी पार्षदों के बीच कुर्सी को लेकर तगड़ा घमासान हुआ। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहन के सामने ही पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी और भाजपा पार्षदों के बीच झगड़ा इतना बढ़ा की नौबत हाथापाई तक की आ गई थी। लेकिन उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहन के बीच बचाव के कारण मामला शांत हो गया।

दरअसल जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के आते ही पूर्व मंत्री और कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी सहित अन्य कांग्रेसी नेता कुर्सियों पर विराजमान हो गए।

वहीँ नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट को कुर्सी नहीं मिली, जिस पर भाजपा पार्षदों ने प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी को खरी-खरी सुना दी। भाजपा पार्षदों की इस बात पर प्रकाश चौधरी भी आग बबूला हो गए और मंच पर ही मंत्री के सामने पार्षद राजा हरदीप सिंह के साथ तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई।

बात इतनी बिगड़ गई कि नौबत हाथापाई तक की आ गई थी लेकिन मंत्री और अन्यों द्वारा  बीच-बचाव के चलते मामला शांत करवाया गया। उद्योग मंत्री के हस्तक्षेप के बाद मेयर के लिए कुर्सी का प्रबंध किया गया। इस गहमागहमी के बीच भाजपा पार्षद राजा हरदीप सिंह व वीरेंद्र आर्य कार्यक्रम छोड़कर वहां से चले गए।

Hamirpur to Vrindavan Bus Service: हमीरपुर से वृंदावन के लिए किया बस सेवा शुरू, इतना होगा किराया

HP Statehood Day : सीएम सुक्खू बोले- 21 हजार से अधिक पदों पर हो रही भर्ती,

Bollywood Spice Baddi को देगा क्वालिटी फूड और फाइव स्टार सुविधाएं

Mandi News: निहरी के सभी प्रतिष्ठित मंदिरों में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का होगा आयोजन

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi News UpdateMandi samacharToday Mandi News

Join WhatsApp

Join Now