Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Una News: मामूली विवाद पर पति ने पत्नी को ब्लेड से काटा, फिर खुद का काट लिया गला

Una News

ऊना |
Una News:
ऊना जिला के उपमंडल गगरेट के ओयल गांव में गुस्से में आपा खोए पति ने पत्नी का गला ब्लेड से रेत कर खुद का भी गला रेत डाला। इसके बाद पति घर से सोमभद्रा नदी की तरफ निकल गया और खून से लथपथ होकर गिर गया। मामले की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को पता चली तो स्थानीय लोगों ने पत्नी को घायलावस्था में सिविल अस्पताल गगरेट में भर्ती करवाया।

वहीँ पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल पति को भी सिविल अस्पताल गगरेट में भर्ती करवाया।यहां से दोनों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि ओयल गांव के महावीर सिंह का अपनी पत्नी के साथ पहले भी लड़ाई झगड़ा हुआ था, जिस पर पंचायत के माध्यम से मामला पुलिस थाना भी पहुंचा था। ओयल गांव के लोगों की माने तो महावीर पहले भी ब्लेड से अपनी नसें काट चुका है। डाक्टरों की मानें तो दोनों की स्थिति स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने बताया कि घायल महिला बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Himachal Economic Survey Report: हिमाचल में गरीबी से बाहर निकले 4 लाख से ज्‍यादा लोग, इतनी बढ़ी प्रति व्‍यक्ति आय

Kangra News: मूहल KCC Bank प्रबंधक नीलम वर्मा बोली किसी को ना दें OTP, शिविर में लोगों को किया जागरूक

Best SmartPhone at Low Price: फोटोग्राफी लवर्स की हुई मौज! 10 हजार रुपये से कम में मिल रहा है 108MP कैमरे वाला स्मार्टफोन

DRDO Recruitment 2024: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में विभिन्न पदों के लिए अधिसूचना जारी

PM Suryodaya Yojana 2024 : सरकार की सूर्योदय योजना का ले लाभ, बिजली के बिल से मिलेगा छुटकारा.. जानिए कैसे मिलेगा लाभ

Una News: बच्चों को लेकर स्कूल जा रही ट्रैवलर में अचानक लगी आग

Una News: छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Today una newsUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news Todayuna news UpdateUna samachar

Join WhatsApp

Join Now