Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Murder in Restaurant Mall Road Shimla: शिमला में पुलिस कंट्रोल रूम के सामने तेजधार हथियार से युवक की हत्या

Published on: 26 February 2024
Murder in Restaurant Mall Road Shimla

शिमला |
Murder in Restaurant Mall Road Shimla: राजधानी शिमला के मॉल रोड पर पुलिस कंट्रोल रूम के सामने एक युवक का तेजधार हथियार (गंडासा) से मर्डर किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने आधी रात वेक एंड बेक बेकरी में घुसकर युवक का मर्डर किया। इसके बाद मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या के आरोपी की पहचान कर ली है, जिसकी जल्द गिरफ्तारी होगी। मृतक की पहचान चौपाल की कुपवी निवासी 21 वर्षीय मनीष के तौर पर हुई है।

रेस्टोरेंट मालिक हिमांशु सूद की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसके कर्मचारी को मौत के घाट उतारने वाला शख्स अज्ञात व्यक्ति है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक मनीष वेक एड वेक रेस्टोरेंट में काम करता था। बीती रात करीब डेढ़ बजे रेस्टोरेंट में घुसकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे मनीष बुरी तरह से घायल हो गया। वह अपनी जान बचाने के लिए पुलिस सहायता कक्ष की तरफ भागा और जिस हथियार (गंडासे) से उसके ऊपर प्रहार हुआ था, उसको भी अपने हाथ में लाया।

मनीष ने अपने हाथ में ले रखे गंड़ासे से पुलिस सहायता कक्ष के ऑफिसर रूम के दरवाजे का शीशा तोड़ा। पुलिस सहायता कक्ष के कर्मचारियों ने तुरंत बाहर निकाल कर देखा तो मनीष पुलिस सहायता कक्ष के सामने सड़क पर खड़ा था जो देखते ही देखते सड़क पर गिर पड़ा जिसको पुलिस ने तुरंत कंबल डालकर उठाया तथा पुलिस सहायता कक्ष की गाड़ी में बिठाकर इलाज के लिए आईजीएमसी आईजीएमसी में मनीष ने दम तोड दिया।

एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि रेस्टोरेंट मालिक की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई गई है। हत्या में इस्तेमाल हथियार को बरामद कर अभियुक्त को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया है और जल्द उसे गिरफ्त में ले लिया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Murder in Restaurant Mall Road Shimla |

अवैध खनन के खिलाफ ख़बर लगाने पर पत्रकार का अपहरण करने का मामला

New Criminal Laws in India: देश में 1 जुलाई से लागू होंगे तीन नए आपराधिक कानून, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Bamboo Growers in HP : हिमाचल प्रदेश में बांस उत्पादकों के लिए बनेगी सहकारी सभा — राजेश धर्माणी

Paytm Payments Bank Latest Update: Paytm को झटका और UPI यूजर्स के लिए बड़ी राहत

     

Shimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now