Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अवैध खनन के खिलाफ ख़बर लगाने पर पत्रकार का अपहरण करने का मामला

पांवटा साहिब में अवैध खनन के खिलाफ ख़बर लगाने पर पत्रकार का अपहरण करने व हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप कांग्रेस के पुर्व विधायक पर लग रहे हैं।

पुलिस जानकारी के अनुसार पत्रकार जसवीर सिंह अपने घर के नजदीक यमुना विहार में सैर कर रहे थे इस दौरान बाइक और एक यूटिलिटी में 5-6 लोग आते हैं और पत्रकार को जबरन उठाकर यमुना के रास्ते पुर्व विधायक किरनेश जंग के क्रेशर पर ले जाते हैं जहां पत्रकार को बंधक बनाया जाता है उसके साथ मारपीट की जाती है। इस दौरान पत्रकार को अवैध खनन के खिलाफ खबर न लगाने की धमकियां दी जाती है। इतना ही नहीं पत्रकार की पत्नी को भी फोन कर धमकाया जाता है कि अगर पत्रकार ने खनन के खिलाफ लिखना नहीं छोड़ा तो जान से मार दिया जाएगा। उसके बाद पुलिस पत्रकार को क्रेशर से छुड़वाकर थाने लेकर आती है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है।

वह इस बारे में जसवीर सिंह ने बताया कि यमुना नदी में पाइप डालकर अवैध खनन किया जा रहा था जिसकी खबर उन्होंने 4 दिन पहले लगाई थी इस खबर से बोखलाए पूर्व विधायक और उनके गुर्गों ने उन पर हमला किया है । जिस वक्त उनके साथ मारपीट हो रही थी उसे वक्त पूर्व विधायक किरनेश जंग, प्रदीप चौहान भी क्रेशर पर थे और उन्होंने भी उनके साथ मारपीट की।

उन्होंने बताया कि जिस वक्त में घर के पास सैर कर रहे थे उनका एक मित्र भी सैर कर रहा था जिसके सामने उनको जसवंत सिंह ठक्कर, साहिल, सोनू, मोनू, और अन्य कई लोगों द्वारा जबरन गाड़ी में डालकर अपहरण किया गया और पूर्व विधायक किरनेश जंग के क्रेशर पर ले जाकर उनके साथ मारपीट की है। इस दौरान उनका पर्स मोबाइल और ₹5000 भी छीन लिए गए। जसवीर सिंह ने आरोप लगाए की इस दौरान क्रेशर पर ले जाकर उनकी जबरन वीडियो बनाई गई उनसे कई कोरे कागजों पर दस्तखत लिए गए इतना ही नहीं मारपीट कर उनका वीडियो बनाया में कई नेताओं के नाम भी बुलवाए गए।

जसवीर सिंह ने बताया कि जिस वक्त वह थाने में अपने रिपोर्ट दर्ज करवा रहे थे उसे वक्त भी पूर्व विधायक के गुर्गे थाने के बाहर इक्ट्ठा थे और उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। व कई अन्य लोगो को भी विधायक के गुर्गे थाने के बाहर जान से मारने की धमकियां दे रहे थेइस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी अदिति सिंह IPS ने बताया कि जसवीर सिंह की शिकायत पर शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है गंभीरता को देखते हुए पुलिस अपना काम निष्पक्ष होकर कर रही है फिलहाल इस मामले में शिकायत के बाद मामला दर्ज किया जा रहा है।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now