Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Madgaon Express Movie: मडगांव एक्सप्रेस की मैडनेस ने दिल्ली को किया क्रेजी! निर्देशक कुणाल खेमू के साथ स्टारकास्ट ने प्रमोशन्स में मचाई धूम!

madgaon express movie watch online

पूजा मिश्रा |
Madgaon Express Movie 2024 : रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी अपनकमिंग फिल्म मडगांव एक्सप्रेस को लेकर लोगों के बीच अच्छा खासा उत्साह है। ये फिल्म कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी पहली फिल्म हैं। फिल्म में दिव्येंदु शर्मा, प्रतीक गांधी अविनाश तिवारी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार हैं औऱ जिसके ट्रेलर दो गानों ‘ब्रिंग इट ऑन’ और ‘रातों के नज़ारे’ को मिले ब्लॉकबस्टर रिएक्शन के कारण पहले ही लोगों की फिल्म में दिलचस्पी बढ़ी है।

मढगांव एक्सप्रेस इस 22 मार्च थिएटर्स में दस्तक देने के लिए तैयार है, बस एक हफ्ते बाद रिलीज होने वाली फिल्म को लेकर हर तरफ उत्सुकता अलग लेवल पर है। ऐसे में अब एक्साइटमेंट को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाने के लिए, मेकर्स ने दिल्ली में तीसरा गाना नॉट फनी को लॉन्च कर दिया है। रंगीन गाने में नोरा फतेही, अपने सबसे हॉट अवतार में नजर आ रही हैं, साथ ही उनके साथ दिव्येंदु शर्मा और अविनाश तिवारी भी हैं। फिल्म के म्यूजिक को शारीब और अकासा सिंह द्वारा बेहद खूबसूरती से कंपोज किया गया है। ये गाना शुरू होने से ही एक चार्टबस्टर होने का वादा करती है।

madgaon express movie watch online
madgaon express movie team

अपनी मस्तीभरी और एनर्जी से भरपूर दिलचस्प कहानी और किरदार के साथ, नॉट फनी सॉन्ग बिल्कुल फिल्म मडगांव एक्सप्रेस के रूह को छू लेता है। दिल के तारों को छू लेने वाली धुन और गुनगुनाहट एक यादगार सिनेमई अनुभव देने का वादा करती हैं।

मडगांव एक्सप्रेस ( Madgaon Express Movie 2024 )का जादू दिल्ली में छा गया जब कुमल खेमू, प्रतीक गांधी, दिव्येंदु, नोरा फतेही और अविनाश तिवारी ने दिल्ली में एक शानदार माहौल बनाया और फैन्स और ऑडियंस के साथ खूब मस्ती की।

फिल्म की शानदार कास्ट में शामिर होते हुए नोरा फतेही, उपेन्द्र लिमये और छाया कदम, जो मैडनेस से भरी इस दुनिया में और भी अधिक जादू और हंसी भर रहे हैं। इस फिल्म में ह्यूमर, क्रेजी एडवेंचर और फुल एंटरटेनमेंट के मिश्रण के साथ, यह सभी के लिए एक मस्ती से भरपूर राइड की गारंटी देती है!

“बचपन के सपने… लग गए अपने,” इस टैगलाइन के साथ, ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। वहीं, कुणाल खेमू द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Solan News: 20 वर्षीय पत्नी की हत्या करने के बाद अधेड़ उम्र के पति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Himachal: कांग्रेस के बागी विधायकों के घर पर लगा CRPF का कड़ा पहरा

New Election Commissioners : ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू होंगे नए चुनाव आयुक्त

HP Paper Leak Case : सीबीआई ने प्रश्नपत्र लीक मामले में की अफसरों, कर्मचारियों के खिलाफ की कार्रवाई की सिफारिश

Madgaon Express Movie 2024 | Madgaon Express | Official Trailer | Divyenndu | Pratik Gandhi | Avinash Tiwary | Nora Fatehi

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now