Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: हमीरपुर से वृंदावन जा रही HRTC बस हुई हादसे का शिकार, 15 से अधिक यात्री घायल

Himachal News: हमीरपुर से वृंदावन जा रही बस पहाड़ी से टकराई, कई घायल

हमीरपुर |
Himachal News:
हमीरपुर से वृंदावन के लिए जा रही एचआरटीसी की बस टियाला दि घट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई, जिस कारण चालक परिचालक सहित सवारियां घायल हुई हैं।

जानकारी के अनुसार हमीरपुर से वृंदावन जा रही हमीरपुर डिपो की बस (HP 67- 8095) गत रात्रि दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय बस में सवार 50 सवारियों में से चालक सहित 15 यात्री घायल हो गए है। हादसे में घायलों को रात को ही भोटा अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद हमीरपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि बस अनियंत्रित किस कारण हुई। हादसे के दौरान सवारियों की चीखें निकल गईं। भोटा पुलिस कक्ष के प्रभारी राजेश ने मौके पर जाकर छानबीन मे जुट गए हैं।

बताया जा रहा है कि शायद तेज गति या फिर सड़क का खराब होना या बस में कोई ख़राबी आना हादसे का कारण हो सकता है। यह हादसा एक लापरवाही की ओर इशारा करता है। अधिकारियों को इस मामले की जांच कर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

Congress Candidate List: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने किया 12वीं लिस्ट का ऐलान, इन उम्मीदवारों का नाम शामिल

HPPSC Recruitment 2024: नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर, इन पदों के लिए निकली भर्ती

Lok Sabha Election 2024: मंडी व शिमला की सीटों पर विक्रमादित्य सिंह और विनोद सुल्तानपुरी के परिवारों का दबदबा, जनता से है भावनात्मक रिश्ता

Himachal News : दर्दनाक सड़क हादसा, चार लोगों की मौत

Himachal News! हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHRTC Bus Accident

Join WhatsApp

Join Now