Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कन्या विद्यालय लक्कड़ बाजार में नशे के खिलाफ जागरूकता शिविर का आयोजन

शिमला।
हिमाचल प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा वित्त पोषित और मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल जिला शिमला द्वारा संचालित CPLI योजना के अंतर्गत व विशेष तौर पर नगर निगम शिमला में चल रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम में आज दिनांक 20 अप्रैल 2024 को शिमला पब्लिक स्कूल में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।

मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल द्वारा संचालित CPLI योजना के एरिया कॉर्डिनेटर श्री दीपक सुंदरियाल ने जानकारी दी की शिमला नगर निगम के अंतर्गत सभी स्कूलों में बच्चों से संवाद स्थापित किया जा रहा है इसी कड़ी में शिमला के प्रतिष्ठित स्कूल लक्कड़ बाजार में स्कूली छात्राओं से नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तृत चर्चा की गई नशे की आदत खासकर महिलाओं को किस तरह प्रभावित करती हैं ,एक महिला के नशे में पड़ने के कारणों व बचाव पर जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इस अवसर पर समाजसेवी हिमांशु कुमरा भी उपस्तिथ रहे ।
संस्था के ट्रेनर वीरेंद्र कुमार व श्रीमती नीलम चौहान द्वारा स्कूल की छात्राओं को नशा न करने की शपथ भी दिलवाई व उन्हें नशे के खिलाफ एकजुट होकर अपने अपने वार्ड में जागरूकता फैलाने में सहयोग देने का आग्रह भी किया।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में हर पंचायत को सैनेटाइज करने के लिए मिलेंगे 25 हजार रुपये
Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now