Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kullu News: भुंतर में 397 ग्राम चरस सहित एक गिरफ्तार

Published on: 9 May 2024
Kullu News: 397 ग्राम चरस सहित एक गिरफ्तार

Kullu News: कुल्लू जिला के थाना भुंतर की टीम ने मैक्स इंटरनेशनल स्कूल के समीप जिया फोर लेन में नाकाबंदी दौरान एक व्यक्ति को चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान  रुप चंद (40 वर्ष) चंदे राम निवासी गांव मनखड़ी डाकघर नेउली तहसील व जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।

आरोपी के कब्ज़ा के से 397 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना भुंतर में धारा 20, मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर अगामी कार्रवाई की जा रही है। कुल्लू पुलिस ने मामले की पुष्टि की है।

Kullu News : अवैध शराब भी बरामद

वहीँ  पुलिस थाना मनाली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सियाली महादेव मार्केट में गोपाल के किराये के कमरे की तलाशी के दौरान 10 लीटर अवैध शराब व भजोगी में सोनू माया के ढाबा की तलाशी के दौरान 05 लीटर अवैध शराबबरामद की गई है। इस सन्दर्भ में गोपाल व सोनू माया के विरुद्ध थाना मनाली में आवकारी अधिनियम के तहत कुल दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSkullu news in hindiKullu news todayKullu samacharLatest Kullu News Today

Join WhatsApp

Join Now