Prajasatta Side Scroll Menu

Char Dham Yatra 2024 Begins: भक्तों के लिए खुले केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट

Char Dham Yatra 2024 Begins; केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के खुले कपाट

Char Dham Yatra 2024 Begins: अक्षय तृतीया के पावन पर्व अवसर पर शुक्रवार को केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए। जिसके बाद चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो गया। आज यानी 10 मई को प्रात: काल में केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुल गए हैं। वहीं अब बद्रीनाथ धाम के कपाट आज से दो दिन बाद यानी 12 मई को खुलेंगे।


केदारनाथ धाम ( Kedarnath Dham ) के कपाट खुलने के समय उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी धाम में मौजूद रहे। शुक्रवार प्रातः चार बजे से मंदिर परिसर तथा दर्शन पंक्ति में यात्रियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समय धाम में सात हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर को 20 क्विंटल से अधिक फूलोंं से सजाया गया। साथ ही कपाट खुलते समय तीर्थयात्रियों पर हैलीकॉप्टर द्वारा फूलवर्षा हुई।


केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर विशेषरूप से उतराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी देश‌ एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा नया कीर्तिमान बनायेगी। प्रदेश सरकार तीर्थयात्रियों की सुविधा हेतु प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें:  पैमाने पर खरी उतरी आई ड्रॉप Artificial Tears, US ने बताया था 'जानलेवा'

Char dham Yatra 2024: उत्तरकाशी में यातायात प्लान लागू

चारधाम यात्रा ( Char Dham Yatra 2024 )के सुव्यवस्थित सुचालन के लिए उत्तरकाशी में पुलिस ने यातायात प्लान तैयार कर दिया है। यह प्लान शुक्रवार से शुरू हो गया है। मीडिया से बात करते हुए यातायात निरीक्षक राजेंद्र नाथ ने बताया कि ऋषिकेश से गंगोत्री धाम आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए रूट नरेन्द्रनगर, चम्बा, धरासू बैण्ड, उत्तरकाशी, गंगोरी, भटवाडी, हर्षिल, गंगोत्री रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  ‘लद्दाख को सुनें’, मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर किया कटाक्ष
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren latest hindi news news samachar today today news Hindi

Join WhatsApp

Join Now