Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Exclusive! वी आर स्कूल के तीन हजार बच्चों की ज़िंदगी पर हाई टेंशन वायर का खतरा

Exclusive! News: बद्दी के स्कूल के तीन हजार बच्चों की ज़िंदगी पर हाई टेंशन वायर का खतरा

बद्दी।
Exclusive! News: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत हाऊसिंग बोर्ड एरिया में स्थित वी आर पब्लिक स्कूल में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। वहीं इस लापरवाही के चलते स्कूल में पढ़ने वाले 3000 से अधिक छात्रों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हो गया है। इस लापरवाही का खुलासा एक शिकायत के बाद हुआ है। शिकायत के अनुसार वी आर स्कूल के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन वायर के समीप भवन बना दिया गया है।

भवन के साथ साथ पार्किंग एरिया के ऊपर से गुजरने वाली हाई टेंशन वायर किसी बड़े हादसे को न्यौता दे रही है। शिकायतकर्ता के अनुसार स्कूल द्वारा इंडियन इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के उलंघन किया जा रहा है और स्कूल भवन व पार्किंग एरिया हाई टेंशन वायर से उचित दूरी को पूरा नहीं करता।

शिकायत के बाद विद्युत विभाग ने स्कूल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था पर स्कूल ने कोई तर्कसंगत जवाब नहीं दिया। जिसके बाद विद्युत विभाग ने जहां हाई टेंशन वायर के नीचे बने एक सिक्योरिटी रूम को हटवाया वहीं विभाग ने पार्किंग एरिया को सील रखने के निर्देश जारी किए हैं। नोटिस में विधुत विभाग ने यह भी सख्त निर्देश दिये हैं के हाई टेंशन लाइन के नीचे व आसपास न तो किसी स्कूल बस और न ही किसी वाहन को खड़ा किया जाए। वहीं इस एरिया में बच्चों को भी न आने दिया जाए।

शिकायतकर्ता का यह भी कहना है के वी आर स्कूल का भवन व पार्किंग एरिया सीबीएसई ने मानकों के विपरीत है और मान्यता पर भी सवालिया निशान लगाता है।

विद्युत विभाग ने दो टूक कहा है के भविष्य में अगर कोई हादसा होता है तो इसके लिए विधुत विभाग किसी भी तरह से ज़िम्मेदार नहीं होगा। ऐसे में वी आर स्कूल में पढ़ने वाले हजारों बच्चों की सुरक्षा राम भरोसे है और बच्चों पर हाई टेंशन वायर का खतरा मंडरा रहा है।

शिकायत के बाद स्कूल की लापरवाही सामने आई है। विद्युत विभाग ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था लेकिन स्कूल प्रबंधन ने कोई तर्कसंगत जवाब नहीं दिया। विद्युत विभाग ने हाई टेंशन वायर के नीचे बने एक सिक्योरिटी रूम को भी डिस्मेंटल करवाया है। विभाग ने पार्किंग एरिया को सील करने के सख्त निर्देश दिए हैं। कल को कोई हादसा होता है तो उसके लिए स्कूल प्रबंधन ज़िम्मेदार होगा।
–रोबिन बैंसल, एक्सईएन विद्युत विभाग नालागढ़।

Exclusive! News: |

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan News

Join WhatsApp

Join Now