Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

विधायक विनय ने ददाहू सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायज़ा

विधायक विनय ने ददाहू सिविल हॉस्पिटल के औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायज़ा

प्रजासत्ता|
श्री रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने आज ददाहू सिविल अस्पताल के औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने बताया कि ददाहू अस्पताल में 8 डॉक्टर्स के पद स्वीकृत है जिनमें से 4 डॉक्टर्स को प्रतिनियुक्ति पर नाहन मेडिकल भेजा गया है। इसके अलावा 8 नर्सेज के पद है जिनमे से मात्र 2 नर्सेज है और 1 नर्स कोरोना पॉजिटिव है तथा केवल एक ही नर्स दिन रात कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि गिरिपार क्षेत्र के लिए ददाहू अस्पताल ही स्वास्थ्य सुविधा का मुख्य केंद्र है लेकिन स्टॉफ की कमी के चलते यहाँ पर लोगों को मूलभूत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ददाहू अस्पताल का अच्छा खासा भवन बना हुआ है लेकिन स्टॉफ की कमी के चलते यहाँ दिक्कतों का सामना आम जनता को करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर शीघ्र ही मुख्यमंत्री से भी बातचीत करूँगा।

इसे भी पढ़ें:  कालाअम्ब में गत्ता उद्योग में लगी भयंकर आग से करोड़ों का नुकसान, आसमान छूती लपटें देख सहम गए लोग!
Aaj Ki KhabrenNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now