Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: धर्मपुर में जंगल की आग से घर और दुकान जलकर राख

Solan News: धर्मपुर में जंगल की आग से घर और दुकान जलकर राख

धर्मपुर |
Solan News: सोलन जिले के धर्मपुर में जंगल की आग ने एक घर और दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों की संपत्ति राख हो गई है। मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन मकान के ऊपर स्थित वाहन रिपेयरिंग वर्कशॉप होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, जंगल की आग सुबह करीब 11:30 बजे कमल निवासी धर्मपुर के घर की ओर बढ़ी। पहले घर में आग लगी और इसके बाद घर के ऊपर बनी दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि घर के सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए। आसपास मौजूद लोगों ने एकत्रित होकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई।

इसे भी पढ़ें:  युवा संसद में पक्ष व विपक्ष की तीखी नोकझोंक के बीच गूंजे ज्वलंत मुद्दे

सूचना के बाद अग्निशमन विभाग ने दो फायर वाहनो की मदद से आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। घटना की जानकारी के बाद कसौली के विधायक एवं शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी भी पीड़ित परिवार से मिले और हर संभव मदद का आश्वाशन दिया।

इसे भी पढ़ें:  बस की खिड़की अचानक खुल जाने से बस से बाहर गिरा चालक, पहाड़ी से टकराई बस

Latest Solan News Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News

Join WhatsApp

Join Now