Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

T-20 World Cup इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज Virat Kohli

Virat Kohli success in T-20 World Cup

T-20 World Cup: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ( Virat Kohli ) टी-20 वर्ल्ड कप में 2 मैन ऑफ द टूर्नामेंट और 7 मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। विराट कोहली जब 2 जून से शुरू हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप में मैदान पर उतरेंगे, तो उनकी नजरें टी-20 क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर अपनी बादशाहत कायम रखने पर होंगी।

विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास के सबसे कामयाब बल्लेबाज रहे हैं। T-20 World Cup में कोहली ने अपने बल्ले की धाक से विरोधियों को पस्त किया है और टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज के तौर पर अपनी छाप छोड़ी है। विराट कोहली अपने पहले ही वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के टॉप स्कोरर रहे।

विराट कोहली की टी-20 वर्ल्ड कप में कामयाबी ( Virat Kohli success in T-20 World Cup)

  • रिकॉर्ड रन: टी-20 वर्ल्ड कप में कोहली ने अपने बल्ले की धाक से विरोधियों को पस्त किया है। 27 मैचों की 25 पारियों में 131.3 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,141 रन बनाए हैं।
  • उत्कृष्ट औसत: टी-20 वर्ल्ड कप में उन्होंने 81.5 की औसत से रन बनाए हैं।
  • अर्धशतक: मात्र 25 पारियों में विराट के बल्ले से रिकॉर्ड 14 अर्धशतक निकले हैं।
  • टॉप स्कोरर: पांच टी-20 वर्ल्ड कप में से 4 बार भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए और तीन बार टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे हैं।
  • मैन ऑफ दी मैच अवॉर्ड्स: टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 7 बार मैन ऑफ दी मैच का अवॉर्ड जीता है।
Orange Cap in IPL 2024
Orange Cap in IPL 2024

विराट कोहली का IPL प्रदर्शन ( Virat Kohli IPL Performance )

  • IPL 2024: 15 मैचों में 3 बार नॉट आउट रहते हुए 61.75 की एवरेज और 154.70 की स्ट्राइक रेट के साथ सर्वाधिक 741 रन बनाए।
  • सर्वोच्च स्कोर: 113* रहा।
  • ऑरेंज कप: विराट IPL के इतिहास में दो बार ऑरेंज कप जीतने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी बन गए।

विराट कोहली की कामयाबी उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। टी-20 वर्ल्ड कप में उनकी प्रदर्शन देखने लायक होगा और भारतीय प्रशंसकों को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewIndian Cricket TeamOTT news IndiaVirat Kohliweb series review

Join WhatsApp

Join Now