Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IMD Weather Update Uttarakhand: उत्तराखंड में IMD के रेड अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन, केदारनाथ पर फिर से मंडरा रहे हैं खतरे के बादल..?

Published on: 3 July 2024
IMD Weather Update Uttarakhand: उत्तराखंड में IMD के रेड अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन, केदारनाथ पर फिर से मंडरा रहे हैं खतरे के बादल..?

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
IMD Weather Update Uttarakhand: मानसून जल्द ही उत्तराखंड में एंट्री करने वाला है। जिसके चलते उत्तराखंड में इस बार फिर से भारी बारिश के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भी इसे लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार मानसून तेजी से उत्तराखंड की तरफ बढ़ रहा है।

मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों में उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर समेत कई हिमालयन राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। IMD की मानें तो कुछ जगहों पर बादल फटने की भी संभावना है। वहीं मसूलाधार बारिश से खासकर उत्तराखंड में भूस्खलन और बाढ़ आ सकती है।

शायद यही वजह है कि IMD ने उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बता दें कि उत्तराखंड का आपदाओं से पुराना नाता है। खासकर मानसून के दस्तक देते ही देवभूमि पर खतरा मंडराने लगता है। 2013 में आई केदारनाथ बाढ़ को लोग आज भी नहीं भूले हैं।

हिमालयन राज्यों में भारी बारिश के आसार के चलते मौसम विभाग केदारनाथ के आसपास मौजूद झीलों की स्टडी कर रहा है। मौसम विभाग इन झीलों की ऊंचाई, गहराई और पानी का वॉल्यूम चेक कर रहा है। जिससे तेज बारिश में झील टूटने या बादल फटने जैसी घटनाओं को पहले से भांपा जा सके। बता दें कि केदारनाथ मंदिर से लगभग 4000 मीटर की ऊंचाई पर कई बर्फीलें झीलें मौजूद हैं।

Himachal Weather UpdateIMD Latest Weather UpdateIMD weather updateWeather Updates

Join WhatsApp

Join Now