Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Manali Bus Accident: मनाली में बस हादसा..! अनियंत्रित होकर ब्यास नदी के किनारे पर अटकी, 12 घायल

Manali Bus Accident:मनाली में बस हादसा..! अनियंत्रित होकर ब्यास नदी के किनारे पर अटकी, 12 घायल

Manali bus accident. : चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे (Chandigarh Manali NH)पर एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से पलट कर ब्यास नदी के किनारे पर अटक गई, फिलहाल, बताया जा रहा है कि बस में सवार 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। गनीमत यह रही कि बस में सवार किसी की भी जान नहीं गई हालांकि सवारियों को बस चोटें हीं लगी हैं।

जानकारी के अनुसार, यह बस हादसा (Manali bus accident) मनाली शहर से पांच किमी की दूरी पर यह हादसा पेश आया है। बताया जा रहा है कि बाहनु पुल के पास यह निजी बस पलट हाईवे से पलटते हुए ब्यास नदी के किनारे पर फंस गई। हादसे में करीब 12 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। फिलहाल सभी को मनाली अस्पताल में भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में HRTC कर्मचारियों को मिली सैलरी

हादसे की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा है। उधर, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। निजी कंपनी की यह बस मनाली से पठानकोट जा रही थी कि इस बीच चार किमी दुरी तय करने के बाद हादसे का शिकार हो गई।

Manali bus accident को लेकर क्या बोली पुलिस 

मनाली पुलिस ने बताया कि बाहनु पुल के पास सुबह 8 बजे एक प्राइवेट बस न्यू प्रेम (Manali bus accident) गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में कुल 12 लोग स्वार थे। इनमें से 6 घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां से दो घायलों को रेफर किया गया है और 4 इलाज चल रहा है। वहीं, दो लोगों को हरिहर अस्पताल में भर्ती किया गया, जबकि मामूली रूप से घायल 4 लोग मौके से घर चले गए थे।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: 'मोहन मीकिन' कंपनी पर NGT ने मांगी रिपोर्ट,प्राकृतिक जल स्रोत को प्रदूषित करने संबंधी मामला
Himachal Latest News Himachal News Himachal Pradesh News Himachal Pradesh News Today Kullu Manali News

Join WhatsApp

Join Now