Prajasatta Side Scroll Menu

Chamba News: चमेरा डैम-3 से 31 जुलाई रात्रि 11 बजे से 1 अगस्त दोपहर 2 बजे तक छोड़ा जाएगा पानी

Chamba News: चमेरा डैम-3 से 31 जुलाई रात्रि 11 बजे से 1 अगस्त दोपहर 2 बजे तक छोड़ा जाएगा पानी

Chamba News: चंबा जिला के खड़ा मुख स्थित चमेरा-3 बांध से 31 जुलाई की रात्रि 11:00 से 1 अगस्त को बाद दोपहर 2:00 बजे तक पानी का छोड़ा जाना प्रस्तावित है जो कि बांध के जलाशय में होने वाले अतिरिक्त प्रवाह पर निर्भर होगा। यह जानकारी चमेरा-3 पावर स्टेशन के महाप्रबंधक प्रभारी (विद्युत) अनिल कुमार द्वारा दी गई है।

उन्होंने बताया कि सिल्ट फ्लशिंग के दौरान खड़ा मुख स्थित चमेरा-3 के डैम के दरवाजे खोलकर पानी धीरे-धीरे छोड़ा जाएगा जब तक नदी का फ्री फ्लो न आ जाए। इस दौरान चमेरा-3 के डैम के निचले स्तर पर रावी नदी में पानी बढ़ने की आशंका है।

इसे भी पढ़ें:  मणिमहेश में 3 लोगों के शव बरामद, एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला

अनिल कुमार ने बताया कि इस दौरान खड़ा मुख स्थित चमेरा-3 डैम के निचले स्तर पर रह रहे रिहायशी इलाकों के लोगों की सुरक्षा की दृष्टिगत पानी छोड़ने से पूर्व सायरन/हूटर बजाने के अलावा संबंधित क्षेत्र में गाड़ी के द्वारा प्रचार भी किया जाएगा। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में ग्राम पंचायत प्रधानों को व्हाट्सएप एवं एसएमएस के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  चंबा: इंडस्ट्रियल एरिया में वेस्ट प्रोसेसिंग की फैक्ट्री में लगी आग , दो मजदूर लापता

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Chamba district news Chamba Himachal update Chamba HP news Chamba latest news Chamba News Chamba News Today Chamba samachar

Join WhatsApp

Join Now