Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

तेल और दालों के दाम कम करे जयराम सरकार :- अजय चौहान

फ्वग्स्ध

हिमाचल प्रदेश मैं उचित मूल्य की दुकान में बढ़ते हुए सरसों के तेल और दालों के दाम निरंतर बढ़ रहे हैं इस कोरोना काल मे ये आम जनता पर अतिरिक्त बोझ बढ़ता जा रहा है| जिला सिरमौर कांग्रेस सचिव अजय चौहान ने प्रेस में बयान जारी करते हुए बताया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार ने उचित मूल्य की दुकानों में सरसों के तेल के और दालों के जो रेट बढ़ाए हैं वह जनता पर आर्थिक बोझ और बढ़ गया है इस समय वैसे भी बहुत सारे लोगो के रोजगार कोरोना वैश्विक महामारी में छिन गए हैं|

एक तरफ पूरा प्रदेश करोना वैश्विक महामारी की चपेट में दूसरी तरफ प्रदेश की सरकार दिन प्रतिदिन सभी चीजों में दाम बढ़ाती जा रही है कभी सरकार पेट्रोल डीज़ल में दाम बढ़ाती है कभी बसों का किराया बढ़ाती है कभी सिलेंडर गैस में दाम बढ़ाती है और इस समय खाद्य आपूर्ति जैसी चीजें सरसो का तेल और दालों पर दाम बड़ा कर सरकार प्रदेश की जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही हैं|

इधर पूरे प्रदेश के व्यापारी इसकी चपेट में आ गए हैं| प्राइवेट सेक्टर लगभग सारा बंद हो गया है और बेरोजगारी भी 7वे आसमान में पहुंच चुकी है बेरोजगारी ओर जीएसटी (GST) ने सभी जनता की कमर तोड़ दी है| अतः हमारा सरकार से निवेदन रहेगा कि इस कॅरोना महामारी में आप तेल ओर दालों के जो दाम बढ़ा रहे हैं उसे कम किए जाएं ताकि जनता पर कोई आर्थिक बोझ न पड़े|

Aaj Ki KhabrenNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now