Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: कसौली में प्रधानमंत्री कार्यालय के नाम से जाली दस्तावेजों से 1 करोड़ की की ठगी

Himachal News: कसौली में प्रधानमंत्री कार्यालय के नाम से जाली दस्तावेजों से लाखों की ठगी
Himachal News: पुलिस थाना कसौली के तहत एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसमें प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के नाम से जाली पत्र जारी करके और जाली हस्ताक्षर करके लाखों रुपये की ठगी की गई। कसौली पुलिस ने इस मामले में जितेन्द्र कुमार नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान गांव मशोबरा, तहसील कसौली, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश निवासी के रूप में हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मार्च 2024 में पुलिस को एक गंभीर शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें दिल्ली निवासी अमन मेहता और Giverney Inovex Pvt. Ltd. India के अध्यक्ष कश्मीरी लाल ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारिक लेटरहेड का दुरुपयोग करके जाली पत्र जारी किए और जाली हस्ताक्षर करके कंपनी से लाखों रुपये ठग लिए।

जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि प्रधानमंत्री कार्यालय से इस तरह के कोई भी पत्र जारी नहीं किए गए थे। आरोपी जितेन्द्र कुमार चन्देल ने प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के नाम से झूठे दस्तावेज तैयार किए और कंपनी से अनुचित लाभ प्राप्त किया। पुलिस ने 21 मार्च 2024 को धोखाधड़ी की धाराओं 419, 420, 467, 468 और 471 IPC के तहत मामला दर्ज किया।

मामले की जाँच में पुलिस ने आरोपित जितेन्द्र कुमार गांव मशोबरा तहसील कसौली निवासी से पूछताछ की।आरोपी के मोबाइल फोन, कंप्यूटर और अन्य दस्तावेजों की जांच से पता चला कि जितेन्द्र कुमार ने खुद को आयकर विभाग का Deputy Commissioner बताकर विभिन्न विभागों और बैंकों से धोखाधड़ी की। उसने एक जाली वेतन प्रमाणपत्र के आधार पर देना बैंक से कार लोन भी हासिल किया।

इसके बाद पुलिस ने 12 अगस्त 2024 को आरोपी को गिरफ्तार किया और अब उसे अदालत में पेश किया जा रहा है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। एसपी गौरव सिंह ने इस मामले की पुष्टि की है उन्होंने कहा कि पुलिस की जांच जारी है। अभी तक की जाँच में फ्रॉड में संलिप्त राशि 1 करोड़ रू से ज़्यादा है।

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal News UpdateHimachal Pradesh News

Join WhatsApp

Join Now